Dhanbad Weather Forecast: दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक होगी वृद्धि, सप्ताह के अंत में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

Dhanbad Weather Forecast वर्तमान में धनबाद समेत पूरे झारखंड की आबोहवा में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हिमालय में 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी सक्रियता 20 मार्च को फिर देखी जाएगी। बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और गर्म बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 06:57 AM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 07:16 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक होगी वृद्धि, सप्ताह के अंत में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार
आया माैसम पतझड़ का... आइआइटी-आइएसएम धनबाद परिसर में पेड़ से गिरे पत्तों को साफ करता सफाईकर्मी ( फोटो मनीष)।

धनबाद, जेएनएन। कई दिनों की बारिश से पिछले हफ्ते तापमान में गिरावट आ गई थी। रविवार दोपहर से मौसम साफ होने के साथ तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हुई। अब कई दिनों से लगातार मौसम शुष्क है। 17 और 18 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा। 19 से मौसम बदलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने भी इसके संकेत दिए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 19 को बादल छा सकते हैं। 20 को राज्य के कई हिस्से में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश का भी अनुमान है। 21 और 22 मार्च को भी बादल छाने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

माैसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं

वर्तमान में पूरे राज्य की आबोहवा में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हिमालय में 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी सक्रियता 20 मार्च को फिर देखी जाएगी। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और गर्म बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार की बात करें तो धनबाद समेत सभी पड़ोसी जिलों का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 15 से 16 के बीच रहने की संभावना है।

 

दिन और रात के तापमान में वृद्धि

धनबाद समेत झारखंड में अगले दो-तीन दिनों के दाैरान दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी