Tokyo Olympics 2020: हॉकी में भारत का 41 साल का पूरा हुआ सपना, ट्विटर पर टीम इंडिया को बधाइयों का तांता

भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल से मैसेज दिया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक को टैग करते हुए लिख 41 वर्ष का सपना पूरा हुआ। टोक्यों में तिरंगा लहराते हुए भारत ने हाकी में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक से पूरे भारत का मान बढ़ाया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:04 AM (IST)
Tokyo Olympics 2020: हॉकी में भारत का 41 साल का पूरा हुआ सपना, ट्विटर पर टीम इंडिया को बधाइयों का तांता
जीत के बाद खुशी का इजहार करते भारतीय खिलाड़ी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिसका हमें था इंजतार, वो घड़ी आ गई, आ गई। कुछ इसी अंदाज में टीम इंडिया की टोक्यों ओलंपिक में भारत की हाकी में जर्मनी पर जीत को आम लोग के साथ जिले और सूबे का राजनेता अपने मनोभाव को व्यक्त कर रहे हैं। इसको लेकर जहां फाेन काल कर वन टू वन बधाइ्ंया दी जा रही हैं। वहीं इंटरनेट मीडिया पर अपने उद्गारों को व्यक्त कर खुशियां मना रहे हैं। इस कड़ी में धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि लड़कियों ने अपने खेल से कई गौरवशाली क्षण हमें दिए। लेकिन अंतिम में आकर उनके कदम लड़खड़ाने से कुछ मायूसी हुई। जिसे लड़कों ने अंतत: आंशिक ही सही कांसा जीत कर एकहद तक दूर कर दिया। शानदार टीम इंडिया, 41 सालों के बाद हाकी में गौरवशाली क्षण का साक्षी बनाने के लिए।

41 वर्षों का सपना पूरा हुआ। #टोक्यो में तिरंगा लहराते हुए भारत ने #Hockey में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक से पूरे भारत का मान बढ़ाया है।

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन।

बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।#Tokyo2020 #TeamIndia pic.twitter.com/S8Na7ovGqx

— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 5, 2021

टीम इंडिया ने देश का बढ़ाया मान

अपने साेशल मीडिया अकाउंट पर बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटाेरनेवाले भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल से मैसेज दिया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक को टैग करते हुए लिख, 41 वर्ष का सपना पूरा हुआ। टोक्यों में तिरंगा लहराते हुए भारत ने हाकी में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक से पूरे भारत का मान बढ़ाया है। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। बहुत बहुत बधाइ व शुभकामनाएं।

.#TokyoOlympics में जर्मनी को 5-4 गोल से हराकर कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई।

हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण 🇮🇳🇮🇳🏑🏑#Hockey #HockeyIndiaTeam #OlympicGames #Olympics pic.twitter.com/PmOlaYwYyF— Sita Soren (@SitaSorenMLA) August 5, 2021

हर भारतीय के लिए गाैरव का क्षण

जामा की झामुमो विधायक और सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने इसे देशवासियों के लिए गर्व का पल बताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। सोरेन ने लिखा, टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 गोल से हराकर कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरूष हाकी टीम को बधाई। हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण। जबकि सत्तारूढ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को गौरव लौटानेवाला पल बताया। इसी क्रम में अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, 41 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद हाकी में भारत का गौरव लाैटाने के लिए आप सबको जोहार।

chat bot
आपका साथी