Dhanbad Weather Forecast: माैसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा हाल

देवघर जामताड़ा दुमका गिरिडीह गोड्डा पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी 15 अप्रैल से मौसम बदलने का अनुमान है। 15 से 17 अप्रैल तक तेज बादल गरजने के साथ 30 से 40 की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:46 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:46 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: माैसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा हाल
धनबाद के माैसम में मिल रहे बदलाव के संकेत ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में बुधवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। सुबह से ही मौसम शुष्क रहेगा और धूप तेवर दिखाती रहेगी। अगर जरूरी काम ना हो तो दिन में घर से बाहर ना निकलना ही बेहतर होगा। अगर जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा तो गर्मी से लड़ने की पूरी तैयारी कर लेनी होगी। इसके बाद गुरुवार से पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले इसके संकेत दे दिए हैं। गुरुवार से बादलों की आवाजाही होने से बादल गरजने और तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र से लेकर सिक्किम तक और झारखंड होते हुए ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक बादलों की श्रृंखला फैली है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस वजह से मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की आवाजाही से बादल गरजने और तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

गुरुवार से बदलेगा माैसम

देवघर, जामताड़ा, दुमका गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी 15 अप्रैल से मौसम बदलने का अनुमान है। 15 से 17 अप्रैल तक तेज बादल गरजने के साथ 30 से 40 की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान बादलों के स्थानीय स्तर पर मजबूत होने से बारिश भी हो सकती है।

रविवार तक का संभावित तापमान बुधवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24 गुरुवार अधिकतम 36  न्यूनतम 25 शुक्रवार अधिकतम 36 न्यूनतम 23 शनिवार अधिकतम 38 न्यूनतम 23 रविवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी