Rainfall In Jharkhand: धनबाद में 48 घंटे में 69% ज्यादा बारिश, राज्य के सबसे ज्यादा वर्षा वाले टाप-5 जिलों में हो शामिल

दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार से मौसम साफ हो गया है। पर बारिश का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो बहार के दक्षिणी हिस्से और उससे सटे झारखंड वाले क्षेत्र में लो प्रेशर का प्रभाव बना हुआ है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:55 PM (IST)
Rainfall In Jharkhand: धनबाद में 48 घंटे में 69% ज्यादा बारिश, राज्य के सबसे ज्यादा वर्षा वाले टाप-5 जिलों में हो शामिल
धनबाद में रिकार्ड बारिश ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मानसून की रुखसत के बाद भी बारिश की विदाई नहीं हो सकी है। 30 सितंबर को ही मानसून सीजन खत्म हो चुका है। एक अक्टूबर से पोस्ट मानसून की बारिश शुरू हुई है। मानसून के बाद हो रही बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। धनबाद में रविवार शाम से सोमवार देर रात तक थम-थम कर बारिश होती रही। तकरीबन 48 घंटे में 69 फीसद ज्यादा बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया। एक से 17 अक्टूबर तक धनबाद में 42 फीसद ज्यादा बारिश हुई थी। मंगलवार तक इसमें इजाफा हुआ और कुल 111 फीसद ज्यादा बारीश के आंकड़े दर्ज हुए। अक्टूबर में हो रही बारिश के मामले में धनबाद ने राज्य के कई जिलों को पीछे छोड़ दिया है। झारखंड में सबसे अधिक बारिश वाले टाप-5 जिलों में धनबाद भी शामिल हो गया है। अक्टूबर के 19 दिनों में यहां सामान्य 70.6 मिलीमीटर की तुलना में 148.8 एमएम बारिश हुई है।

अभी पूरी तरह टला नहीं है खतरा

 दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार से मौसम साफ हो गया है। पर बारिश का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो बहार के दक्षिणी हिस्से और उससे सटे झारखंड वाले क्षेत्र में लो प्रेशर का प्रभाव बना हुआ है। इससे उत्तर पूर्वी झारखंड में 19 और 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना बनी हुई है।

कई दिनों तक गर्मी से राहत, 30-31 के बीच रहेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच बना रहेगा। यानी झुलसाने वाली तीखी धूप या उमस भरी गर्मी से कई दिनों तक राहत मिल जाएगी।

सर्वाधिक बारिश वाले टाप-5 जिले पश्चिमी सिंहभूम - 242% देवघर - 216% रामगढ़ (हजारीबाग) - 137% कोडरमा - 116% धनबाद - 111% पूर्वी सिंहभूम - 111%

chat bot
आपका साथी