Dhanbad Coronavirus News Upadate: बेकाबू हो रहा कोरोना, एक दिन में मिले 180 संक्रमित
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रेनों व बसों से धनबाद आने वाले 1369 यात्रियों की जांच की गई। जिसमें 1369 रेल यात्रियों की जांच में 23 मिले पॉजिटिव व132 बस यात्रियों की जांच में शून्य पॉजिटिव मिले।
धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में धनबाद में गांव से शहर तक संक्रमण फैल चुका है। शनिवार को धनबाद में कुल 180 संक्रमित मरीज पाएंगे। बैंक मोड़ से 8, हीरापुर से 6, बरटांड से 4, स्टीलगेट से 9, कुसुम विहार से 6, मनईटांड़ से 4, सिंदरी से 19 इस प्रकार कुल 180 मरीज पाएं गए। वहीं एक जियालगोड़ा निवासी मरीज की कोरोना से मोत हो गई। इस प्रकार दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिला प्रशासन के सारे दावे फेल दिख रहे है। स्थिति अब बेकाबू होती जा रही है।
कोरोना को हराकर 54 हुए डिस्चार्ज
कोरोना वायरस को हराकर 54 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। सभी को हेल्थ किट प्रदान कर सम्मान के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर 14 दिनों के होम कोरेंटिन में उनके घर भेज दिया गया है।
ट्रेनों व बसों में कोरोना जांच
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रेनों व बसों से धनबाद आने वाले 1369 यात्रियों की जांच की गई। जिसमें 1369 रेल यात्रियों की जांच में 23 मिले पॉजिटिव व132 बस यात्रियों की जांच में शून्य पॉजिटिव मिले।
धनबाद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 8900 से ऊपर
धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अब तक 8900 से अधिक मरीज संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय के मरीजों की संख्या 545 है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से लोगों को मास्क पहनने की अपील की जा रही है। साथ ही शारीरिक दूरी पालन करने को कहा जा रहा है। प्रशासन अभियान भी चला रहा है, इसके बावजूद कई जगहों पर बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं। यही वजह है कि धनबाद में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।