डीजीएमएस ने एनटीएसटी परियोजना में ब्लास्टिग पर लगाई रोक
संस तिसरा लोदना क्षेत्र की नार्थ-साउथ तिसरा जीनागोरा परियोजना में डीजीएमएस की ओर से सुरक्ष्
संस, तिसरा : लोदना क्षेत्र की नार्थ-साउथ तिसरा, जीनागोरा परियोजना में डीजीएमएस की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्लास्टिग करने पर एक सप्ताह से रोक लगा दी गई है। इस कारण कोयला उत्पादन पर असर पड़ रहा है। श्रमिकों पर स्थानांतरण का खतरा मंडरा रहा है। विस्थापन नहीं होने के कारण परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। श्रमिक प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से विस्थापितों की समस्याओं का समाधान कर परियोजना का विस्तार करने की मांग की है। बताते हैं कि लोदना क्षेत्र की इस परियोजना के आसपास नार्थ तिसरा चेक पोस्ट के पास सैकड़ों लोग रहते हैं। पिछले दिनों ब्लास्टिग होने के कारण परियोजना से पत्थर उड़कर कई लोगों के घरों में गिर गया था। इसके बाद लोगों ने सुरक्षा के लिए डीजीएमएस तक आवाज पहुंचाई थी। इसके बाद डीजीएमएस ने सुरक्षा को लेकर तत्काल ब्लास्टिग के काम पर रोक लगा दी। परियोजना में लगभग एक हजार मजदूर काम करते हैं। प्रतिदिन दो हजार टन कोयला का उत्पादन होता है। यह अभी प्रभावित है। मजदूरों का कहना है कि आसपास रहने वाले लोगों से बात कर उनका विस्थापन कराया जाए। ताकि परियोजना का विस्तार हो सके। मजदूरों का स्थानांतरण भी ना हो। मजदूर नेता अजय देव और मल्लू सिंह ने प्रबंधन से परियोजना विस्तार में आवश्यक कदम उठाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की है। लोगों से बातचीत कर पुनर्वास करने को कहा है।
---
परियोजना के आसपास लगभग 50 घर हैं। डीजीएमएस से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से भी बातचीत कर उनके पुनर्वास की पहल कर रहे हैं। परियोजना बंद नहीं होगी। मजदूरों का स्थानांतरण भी नहीं किया जाएगा। कुछ दिनों में सब सामान्य होने जाने की उम्मीद है।
- पंकज कुमार, परियोजना पदाधिकारी एनटीएसटी।