Dhanbad Durga Puja 2021: महाअष्टमी के अवसर पर झरिया के दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में भक्तों की उमड़ी भीड़

शारदीय दुर्गापूजा महाअष्टमी के अवसर पर बुधवार को धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने झरिया के दुर्गा मंदिर और दुर्गापूजा पंडालों में दोपहर को पहुंचे। सांसद ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने माथा टेका। सांसद सबसे पहले चौथाई कुल्ही तिवारी मंदिर दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:31 PM (IST)
Dhanbad Durga Puja 2021: महाअष्टमी के अवसर पर झरिया के दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में भक्तों की उमड़ी भीड़
सांसद सबसे पहले चौथाई कुल्ही तिवारी मंदिर दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचे। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया: शारदीय दुर्गापूजा महाअष्टमी के अवसर पर बुधवार को धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने झरिया के दुर्गा मंदिर और दुर्गापूजा पंडालों में दोपहर को पहुंचे। सांसद ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने माथा टेका। सांसद सबसे पहले चौथाई कुल्ही तिवारी मंदिर दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचे। यहां मां का दर्शन करने और माथा टेकने के बाद सब्जी पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इसके बाद चार नंबर टैक्सी स्टैंड दुर्गा पूजा पंडाल, पंचदेव चोटिर दुर्गा मंदिर, इंदिरा चौक बनियाहीर दुर्गापूजा के पंडाल में मां का दर्शन कर माथा टेकने के बाद चासनाला की ओर निकल गए।

झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी महाअष्टमी के अवसर पर झरिया के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचकर माथा टेका। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी दुर्गा मंदिर व पंडालों में मां के दर्शन कर माथा टेका। दुर्गापूजा महाअष्टमी के अवसर पर झरिया के पांच प्राचीन दुर्गा मंदिरों राजागढ़ दुर्गा मंदिर, अमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर, पोदारपाड़ा मुखर्जी दुर्गा मंदिर, मिश्रा पाड़ा आदि शक्ति दुर्गा मंदिर और मेन रोड पंचदेव चोटिर दुर्गा मंदिर में पुजारी मां की पूजा कर रहे हैं।

मंदिरों और पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। झरिया के अलावा भागा, फुसबंगला, जामाडोबा, डिगवाडीह, भौंरा, पाथरडीह, चासनाला आदि क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडाल में मां के दर्शन को भक्त पहुंच रहे हैं। सिंदरी में भी मां की पूजा श्रद्धा के साथ की जा रही है। यहां एसीसी, हर्ल कंपनी के अलावा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा कर रहे हैं। बलियापुर क्षेत्र में भी दुर्गापूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यहां के प्राचीन दुर्गा मंदिरों के अलावा पूजा पंडालों में भी मां दुर्गा की पूजा हो रही है। काफी संख्या में ग्रामीण पूजा में शामिल हो रहे हैं ।

chat bot
आपका साथी