जेल से चुनावी खेल की भनक पर मंडल कारा में धमके DC-SSP, अधीक्षक ने बताया रूटीन चेकिंग Dhanbad News

सिंह मैंशन से जुड़े झरिया के विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर झरिया से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 04:15 PM (IST)
जेल से चुनावी खेल की भनक पर मंडल कारा में धमके DC-SSP, अधीक्षक ने बताया रूटीन चेकिंग Dhanbad News
जेल से चुनावी खेल की भनक पर मंडल कारा में धमके DC-SSP, अधीक्षक ने बताया रूटीन चेकिंग Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जेल से चुनावी खेल कोई नई बात नहीं है। लड़ने वाले जेल के अंदर से ही चुनाव लड़कर जीतते रहे हैं। साथ ही जेल के अंदर बंद चुनाव को प्रभावित भी करते रहे हैं। इस मामले में धनबाद के सबसे चर्चित और मजबूत राजनीतिक घराना सिंह मैंशन से कई उदाहरण जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सिंह मैंशन का नाम जुड़ रहा है।

सिंह मैंशन से जुड़े झरिया के विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर झरिया से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में जेल के अंदर से ही संजीव सिंह द्वारा अपनी पत्नी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी रणनीति बनाने की शिकायत धनबाद जिला प्रशासन को मिली है। इसके बाद बुधवार को उपायुक्त अमित कुमार और एसएसपी किशोर काैशल धनबाद मंडल कारा पहुंचे। जेल का निरीक्षण किया। जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने के बाद निकल गए। 

उपायुक्त और एसएसपी बुधवार को दिन में करीब साढ़े दस बजे धनबाद मंडल कारा के अंदर प्रवेश किया। जेल में बंद कुख्यात बंदियों की गतिविधियों की जानकारी ली। विधायक संजीव सिंह के वार्ड का भी निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक संजीव सिंह के वार्ड भी देखें। एक घंटे से ज्यादा समय तक वार्डों में घूमने के बाद दोनों बाहर निकल गए। इधर जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने डीसी एसएसपी के औचक निरीक्षण को रूटीन चेकिंग बताया है। जेल अधीक्षक ने कहा कि चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से डीसी एसपी बुधवार को जेल का निरीक्षण करने आए थे।

chat bot
आपका साथी