गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहा है वंचित मुक्ति मोर्चा : रामाशीष Dhanbad News

वंचित मुक्ति मोर्चा की ओर से धनबाद जिले की गरीब महिलाओं को लगातार स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिले के हर क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महिला जागरूक कार्यक्रम किया जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:28 PM (IST)
गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहा है वंचित मुक्ति मोर्चा  : रामाशीष  Dhanbad News
जिले की गरीब महिलाओं को लगातार स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। (जागरण)

झरिया, जेएनएन : वंचित मुक्ति मोर्चा की ओर से धनबाद जिले की गरीब महिलाओं को लगातार स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।  जिले के हर क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महिला जागरूक कार्यक्रम किया जा रहा है।

ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर चलें। तभी देश का विकास होगा। उक्त बातें चीन कोठी रेलवे स्टेशन झरिया के पास महिला जागरूकता सभा में मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रभारी  रामाशीष चौहान ने  बुधवार की शाम कही।

अध्यक्षता झरिया प्रखंड अध्यक्ष अंजली देवी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय और जिला अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। रामाशीष चौहान ने कहा कि जब तक वंचित महिला शिक्षित होकर रोजगार से नहीं जुड़ेगी। तब तक वे अपने अधिकार के लिए लड़ नहीं पायेगी।

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही परिवार, समाज और देश का विकास होगा। कहा कि झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो ने भी  पढो और लड़ो का नारा दिया था। केंद्र सरकार वंचितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। लेकिन ज्ञान के अभाव में गरीब लाभ लेने से वंचित हैं। सभा में महिलाओं को रोजगार के बारे में बताया गया।

महिलाओं  को  मशरूम उत्पादन, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, पापड़, अगरबती व मोमबती बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए रोजगार ही एक मात्र रास्ता है।  24 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नि:शुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा।  वंचित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए डालसा के हेमराज चौहान ने  कई जानकारी दी।

कहा की गरीब महिलाओं को  मुफ्त में कानूनी सहायता दिलायी जाएगी। मौके पर वंचित मुक्ति मोर्चा महिला कमेटी का विस्तार किया गया। अंजली देवी  अध्यक्ष, सावित्री देवी सचिव, संगीता देवी उपाध्यक्ष, सुनीता देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। पिंकी देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, रुकमनी देवी, उषा देवी, अंजली देवी और सीमा देवी सदस्य चुनी गयी।

chat bot
आपका साथी