विटामिन डी की कमी से हो सकता है डिप्रेशन

धनबाद : आजकल विटामिन डी की कमी के कारण महिलाओं और पुरुषों में कई तरह की बीमारिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:27 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:27 AM (IST)
विटामिन डी की कमी से हो सकता है डिप्रेशन
विटामिन डी की कमी से हो सकता है डिप्रेशन

धनबाद : आजकल विटामिन डी की कमी के कारण महिलाओं और पुरुषों में कई तरह की बीमारियां बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए सभी को प्रतिदिन कुछ देर धूप में अवश्य रहना चाहिए। ये प्राकृतिक चिकित्सा है जिससे विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है।

यह कहना है शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता कर्ण का। शनिवार को हेल्थकाइंड लैब्स की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में विटामिन डी की कमी ज्यादा होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसकी ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं होने पर बच्चे के साथ माताएं भी प्रभावित होती हैं। उनमें समय से पहले प्रसव का खतरा रहता है वहीं बच्चों के पैरों की हड्डियां टेडी हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि विटामिन डी की कमी के लोगों को हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द के साथ, बिना काम ही ज्यादा थकान का अनुभव होना और दिन में जरूरत से ज्यादा नींद आने की भी परेशानी हो सकती है। यही नहीं, विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ लोगों की अपेक्षा विटामिन डी की कमी से पीड़ित लोगों में डिप्रेशन की समस्या 11 गुणा ज्यादा होती है।

chat bot
आपका साथी