सेल प्रबंधन की गलत नीति के खिलाफ टासरा व रोहड़ाबांध के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संस सिदरी टासरा रोहड़ाबांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:15 PM (IST)
सेल प्रबंधन की गलत नीति के खिलाफ टासरा व रोहड़ाबांध के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सेल प्रबंधन की गलत नीति के खिलाफ टासरा व रोहड़ाबांध के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संस, सिदरी : टासरा रोहड़ाबांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को सेल प्रबंधन की गलत नीति के खिलाफ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए टासरा प्रोजेक्ट के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया। टासरा व रोहड़ाबांध के विस्थापितों ने सेल प्रबंधन पर रैयतों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रोजेक्ट में तीन साल पहले किए गए ब्लास्टिग से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत अभी तक प्रबंधन की ओर से नहीं कराई गई है। रैयतों के लिए आबादी के आधार पर ना तो शौचालयों का निर्माण हुआ और ना ही पेयजल की व्यवस्था की गई। आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन के इशारे पर रैयतों को प्रताड़ित किया जा रहा है। टासरा प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में नियोजन और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई। अधिग्रहित भूमि के एवज में कई रैयतों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। चेतावनी दी गई कि रैयतों को जब तक उनका अधिकार नहीं मिलेगा। सेल प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन समय-समय पर जारी रहेगा। मौके पर सूरज दुबे, उत्तम गोस्वामी, तपन गोस्वामी, सूरजदेव सिंह, सिकंदर दुबे, बिरजू सिंह, मंजू देवी, जोड़ा भूमिज, रीता देवी, अनिता देवी, पुतुल देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी