इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय थे सोलंकी, अपने आखिरी पोस्ट में लिखा- बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा

दिवंगत भाजपा नेता अशोक सिंह सोलंकी इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था कि बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा। बहुत सारे लोगों से बातचीत की है सभी परिवर्तन के हिमायती हैं।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:43 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:43 AM (IST)
इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय थे सोलंकी, अपने आखिरी पोस्ट में लिखा- बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा
दिवंगत भाजपा नेता अशोक सिंह सोलंकी का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, धनबाद: दिवंगत भाजपा नेता अशोक सिंह सोलंकी इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था कि बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा। बहुत सारे लोगों से बातचीत की है, सभी परिवर्तन के हिमायती हैं। अब बंगाल की सियासत किस करवट बैठती है यह तो वक्‍त ही बताएगा, लेकिन उनके करीबियों का यही मानना है कि अगर आनेवाले दिनों में पार्टी वहां जीतती है तो इसमें अशोक की मेहनत का भी पसीना होगा।

सोलंकी के स्वजनों की मानें तो वह लगातार पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पिछले 2 महीने से उनका आना-जाना अधिक हो गया था। इस वजह से उनका शुगर लेवल बहुत बढ़ गया था। बावजूद इसके समय पर इंसुलिन नहीं लेते थे। संभवत इसी वजह से हार्ट अटैक आया। रविवार सुबह भाजपा के बड़े नेताओं को भी परिवार वालों ने यह जानकारी दी। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, उन्हें पार्टी ने नहीं भेजा था।

रविवार को सुबह 8:00 बजे के करीब सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मिल्टन पार्थ सारथी, लल्लन मिश्रा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता नीलांचल कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे व श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने सोलंकी के स्वजनों को ढांढ़स बंधाया और शोक प्रकट किया। सोलंकी के अंतिम दर्शन को उनके दो भतीजे मुंबई से आ रहे हैं। इस वजह से उनका पार्थिव शरीर अभी आवास पर ही रखा गया है। उनके भाई सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर तक दोनों भतीजों के आने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गोविंदपुर ले जाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी