विधायक ढुलू व अमरेश की गिरफ्तारी की मांग

संस लोयाबाद रविवार को कनकनी की ग्रामीण महिलाओं ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस से कनकनी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:48 PM (IST)
विधायक ढुलू व अमरेश की गिरफ्तारी की मांग
विधायक ढुलू व अमरेश की गिरफ्तारी की मांग

संस, लोयाबाद: रविवार को कनकनी की ग्रामीण महिलाओं ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस से कनकनी बम विस्फोट व गोली चालन की घटना में विधायक ढुलू महतो और कंपनी के मालिक अमरेश सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि इन्हीं लोगों के इशारे पर इनके गुंडों ने ग्रामीणों पर बम फेंके और बम फोड़ा। घटना पुलिस के सामने घटी।कहा कि पकड़े गए लोग कौन हैं, हथियार किन लोगों के पास से बरामद हुआ है। यह किसी से छिपी नहीं है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में जो भी आरोपित हैं, सभी पकड़े गए बाहरी हैं। महिलाओं ने कहा कि गांव के 381 लोगों द्वारा नियोजन के लिए कंपनी के पास बायोडाटा भी जमा किया गया है। युवाओं का सिर्फ यही कसूर है कि वे रोजगार मांग रहे थे। महिलाओं ने बीसीसीएल और प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी राम अवतार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की।

मौके पर रीना देवी, प्रमिला देवी, कमला देवी, रूबी देवी, कंचना देवी, रिकी देवी, पिकी देवी, रमिता देवी, गुड़िया देवी, रमीला देवी, रूपा देवी, मंगरी देवी, गौरी देवी, पूनम देवी, शकुंतला देवी, श्वेता देवी, फुलवा देवी आदि महिला मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी