Rajdhani Express में आधी रात को दिल्ली के यात्री ने धनबाद की महिला से किया गंदा काम, गिरफ्तार

नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। दिल्ली से गया के बीच सफर कर रहे एक यात्री ने धनबाद की महिला यात्री के साछ छेड़खानी की। महिला ने शोर मचाया तो सहयात्रियों ने दिल्ली के यात्री को पकड़ लिया। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:44 PM (IST)
Rajdhani Express में आधी रात को दिल्ली के यात्री ने धनबाद की महिला से किया गंदा काम, गिरफ्तार
राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी अब महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आए दिन राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा घटना नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस की है। नई दिल्ली से धनबाद के बीच सफर कर रही महिला के साथ दिल्ली से गया के बीच सफर कर रहे यात्री ने छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो सहयात्रियों ने छेड़छाड़ करने वाले यात्री को दबोच लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने राजधानी एक्सप्रेस से अंदर महिला यात्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है मामला

नई दिल्ली से सियालदह के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ( 02314) 10 अप्रैल, 2021 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से खुली। रात करीब 12 बजे मिर्जापुर स्टेशन पास कर रही थी। इस बीच अचानक कोच संख्या-ए 3 में कोहराम मच गया। बर्थ नंबर-22 पर सवार महिला ने शोर मचाया। शोर पर कोच में सफर कर रहे तमाम यात्री हरकत में आ गए। पीड़िता में बताया कि बर्थ नंबर 11 पर सफर कर रहे यात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला दिल्ली से धनबाद के सफर पर थीं। वह धनबाद के जगजीवन नगर डॉक्टर्स कॉलोनी की निवासी है। महिला की बातों को सुनने के बाद यात्रियों ने बर्थ नंबर 11 पर सफर कर रहे युमना विहार नई दिल्ली के रहने वाले अशोक कुमार बंसल को पकड़ लिया। बंसल दिल्ली से गया के सफर पर था। इस घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन की सक्रिय हो गया।

पीडीडीयू जंक्शन पर राजधानी के पहुंचे ही आरपीएफ ने यात्री को किया गिरफ्तार

राजधानी एक्सप्रेस शनिवार-रविवार की रात करीब 1:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। पहले से ही आरपीएफ और महिला यात्री सुरक्षा को लेकर मेरी सहेली टीम तैयार थी। महिला की शिकायत पर अशोक कुमार बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे ट्रेन से उतार लिया गया। इसके बाद ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से सियालदह के लिए रवाना हुई। पीडीडीयू जंक्शन जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपित यमुना विहार (दिल्ली) का रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। घटना मिर्जापुर स्टेशन के पास हुई है। इस मामले में मिर्जापुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी