कोरोना काल में धनबाद से दिल्ली का खजूर बाजार से नदारद Dhanabad News

कोरोना संक्रमण काल में लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के उपाय कर रहे हैं। कोई काढ़ा बनाकर पी रहा है तो कोई ताकत देने वाले फलों का सेवन कर रहा है। इसमें काजू किसमिस बादाम और खजूर भी शामिल है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:56 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:16 PM (IST)
कोरोना काल में धनबाद से दिल्ली का खजूर बाजार से नदारद Dhanabad News
कोरोना काल में लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के उपाय कर रहे हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन : कोरोना संक्रमण काल में लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के उपाय कर रहे हैं। कोई काढ़ा बनाकर पी रहा है तो कोई ताकत देने वाले फलों का सेवन कर रहा है। इसमें काजू, किसमिस, बादाम और खजूर भी शामिल है। इस कारण इन सब चीजों की मांग काफी बढ़ गई है। नतीजतन दिल्ली से आने वाली खजूर धनबाद के बाजार से गायब है।

माना जाता है कि ड्राई फ्रुट्स खान से शरीरिक को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। कोरोना संक्रमण काल में भी लोगों को ऐ फल खाने की सलाह दी जा रही है। बात खजूर की करें तो धनबाद में इसकी आपूर्ति मुख्य रुप से कोलकाता से होती है। यहीं से विदेशों के खजूर भी धनबाद पहुंचते हैं। विशेष कर दिल्ली से आने वाले खजूर की धनबाद में काफी खपत है। ऐसे में यह खजूर बाजार से नदारद है। जबकि अन्य जैसे काजू, किसमिस और बादाम धनबाद के बाजार में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इनके कीमतों की बात करें तो काजू 720 रुपये प्रति किलो से शुरू है। जबकि किसमिस 260 और पिस्ता बादाम 620 रुपये किलो की न्यूनतम दर पर बिक रहा है। ड्राई फ्रुट़स का कारोबार करने वाले विकास गुप्ता ने बताया कि बीते एक साल में इनकी कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि देखने को नही मिली है। दाम स्थिर है। उन्होंने कहा कि इनकी मांग बढ़ी है। पहले पर्व त्यौहारों के मौके पर आम घरों में इसकी मांग होती थी, लेकिन भी जो भी लोग राशन के लिए आते हैं उनकी सूची में एक पाव से लेकर आधा किलो तक ये फल शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि अभी रमजान का माह बीता है। ऐसे में खजूर की खपत अधिक थी। रमजान समाप्त होने के बाद खजूर की मांग घटी है।

chat bot
आपका साथी