विधायक इंद्रजीत महतो के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करेंगे दीपक प्रकाश Dhanbad News

सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन से बात करेंगे। यह जानकारी दीपक प्रकाश ने मंगलवार को रांची में धनबाद के ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा को दी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST)
विधायक इंद्रजीत महतो के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करेंगे दीपक प्रकाश Dhanbad News
रांची में धनबाद के ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा को दी है। (फाइल फाटो)

धनबाद, जेएनएन : सिंदरी के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन से बात करेंगे। यह जानकारी दीपक प्रकाश ने मंगलवार को रांची में धनबाद के ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा को दी है। मंगलवार को रांची में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं की जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद ज्ञान रंजन ने दीपक प्रकाश से मुलाकात कर विधायक इंद्रजीत महतो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की थी। दीपक प्रकाश ने कहा कि विधायक इंद्रजीत महतो के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश भाजपा लगातार सक्रिय है। उनके इलाज में कोई कोताही नहीं हो रही है।

दीपक प्रकाश ने इसके बाद तुरंत बंगलोर में विधायक इंद्रजीत का इलाज करवा रहे उनके भांजे प्रीतम महतो से मोबाइल पर बात की। विधायक इंद्रजीत का फिलहाल बंगलोर स्थित न्यूरो सेंटर में इलाज चल रहा है। दीपक प्रकाश ने न्यूरो सेंटर के डॉक्टर से इंद्रजीत महतो के चल रहे इलाज की जानकारी ली। विदित हो कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के दौरान इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित हुए थे। स्वस्थ होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें 12 अप्रैल को एशियन जालान अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण यहां से उन्हें 17 अप्रैल को

सुपर स्पेशलिटी यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद में भर्ती कराया गया था। कोरोना से जंग तो विधायक ने जीत ली है लेकिन कुछ न्यूरो संबंधित तकलीफ के कारण उन्हें दो जून को न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर बंगलोर में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी