कांग्रेस आलाकमान का फरमान, इंटक विवाद का करें निपटारा

इंटक विवाद का सीधा असर कांग्रेस पर भी पड़ रहा है। यह बात अब कांग्रेस को भी समझ में आने लगी है। इंटक पूरे देश में 3.33 करोड़ सदस्य होने का दावा करता है। यही कारण है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस आलाकमान किसी भी हाल में इंटक विवाद का निपटारा चाहता है। इसके लिए कांग्रेस ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:07 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:07 AM (IST)
कांग्रेस आलाकमान का फरमान, इंटक विवाद का करें निपटारा
कांग्रेस आलाकमान का फरमान, इंटक विवाद का करें निपटारा

जागरण संवाददाता, धनबाद : इंटक विवाद का सीधा असर कांग्रेस पर भी पड़ रहा है। यह बात अब कांग्रेस को भी समझ में आने लगी है। इंटक पूरे देश में 3.33 करोड़ सदस्य होने का दावा करता है। यही कारण है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस आलाकमान किसी भी हाल में इंटक विवाद का निपटारा चाहता है। इसके लिए कांग्रेस ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे व दिग्विजय सिंह शामिल हैं। कांग्रेस आलाकमान ने जो सर्वे कराया है, उसमें यह बातें सामने आई है कि इंटक विवाद का सीधा असर पार्टी को 104 सीटों पर पड़ा है। अब फिर से यह इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विवाद का हल चाहती है। अब इन सीटों पर कांग्रेस फिर से कब्जा करना चाहती है। इसके लिए इंटक का एक होना जरूरी है। देश के कई राज्यों जैसे झारखंड, छतीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का नागपुर छिदवाड़ा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम आदि में इंटर की पकड़ अच्छी है। विवाद हल करने को लेकर पहले दौर की बातचीत हो चुकी है, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी राय दे दही है। अब अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दोनों पक्षों के दिए गए रिकार्ड के आधार पर कांग्रेस आलाकमान बैठकर मंथन करेगा।

आलाकमान का निर्णय होगा मान्य : रेड्डी

कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम विवाद सलटाने को लेकर बातचीत कर रही है। इंटक से संबंधित सारा रिकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। विवाद के कारण कांग्रेस को 104 सीट पर नुकसान होने की बात सामने आई है। वैसे जो भी निर्णय आलाकमान लेगा, वह मान्य होगा।

-- डा. संजीवा रेड़्डी, अध्यक्ष इंटक

chat bot
आपका साथी