28 लाख लोगों को खिलाई जाएगी डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा Dhanbad News

धनबाद में 22 फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 28 लाख आबादी को दवा खिलाई जाएगी। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मुख्यालय को माइक्रो प्लान आने लगे हैं। 2 वर्ष से ऊपर और 80 वर्ष के बीच के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:24 PM (IST)
28 लाख लोगों को खिलाई जाएगी डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा Dhanbad News
धनबाद में 22 फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 28 लाख आबादी को दवा खिलाई जाएगी। ( जागरण)

धनबाद, जेएनएन: धनबाद में 22 फरवरी से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 28 लाख आबादी को दवा खिलाई जाएगी। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मुख्यालय को माइक्रो प्लान आने लगे हैं। 2 वर्ष से ऊपर और 80 वर्ष के बीच के लोगों को फाइलेरिया की दवा डीईसी और एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।

इस संबंध में गुरुवार को सिविल सर्जन ने सभी प्रभारियों को सूचित किया है। जिला सलाहकार रमेश कुमार सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह में बचे सभी प्रखंडों से माइक्रोप्लान आ जाएंगे। दवा खिलाने के दौरान कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता और जागरूकता भी लोगों के बीच की जाएगी। यह कार्यक्रम 22 से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। बूथ के अलावा दवा घर-घर जाकर खिलाई जाएगी। इस बार इसी कार्यक्रम में कृमि नाशक दिवस भी चलाया जाएगा। 

छह हजार कर्मचारी खिलाएंगे दवा

फाइलेरिया की दवा डीईसी और एल्बेंडाजोल को खिलाने के लिए जिले में कर्मचारियों का व्यापक रोस्टर तैयार किया जा रहा है। रमेश ने बताया कि इस बार 6000 कर्मचारी दवा खिलाने में लगाए जा रहे हैं। इसमें डॉक्टर, कर्मचारियों के साथ आंगनबाड़ी कर्मी, सहिया आदि की टीम तैयार की जा रही है। लगभग जिले में 2 हजार बूथ तैयार किए जाएंगे। यहां पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दवाई खिलाई जाएगी। दवा खिलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। 

दवा खिलाने के बाद हाथ को करना होगा सैनिटाइज

दवा खिलाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को हाथ को सैनिटाइज करना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से मास्क और सेनीटाइजर सभी टीम को दिए जाएंगे। इसके साथ ही पोषक क्षेत्र में जाने के समय मास्क का प्रयोग स्वास्थ्य कर्मी करेंगे, शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

इन्हें नहीं दी जाएगी दवा

-2 वर्ष से कम बच्चे को

-गर्भवती महिलाओं को

-अति गंभीर मरीजों को

वर्जन

 मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के लिए सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन, धनबाद

chat bot
आपका साथी