देवानडीह में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, स्वजनों ने जताई हत्या की आंशका

धनसार थाना क्षेत्र के देवानडीह टोला निवासी बैजनाथ प्रमाणिक के 29 वर्षीय पुत्र धनंजय प्रमाणिक उर्फ बबलू का शव मंगलवार को देवानडीह लालगढि़या तालाब के किनारे झाड़ी में मिला। शव को देखने के लिए दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:04 PM (IST)
देवानडीह में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, स्वजनों ने जताई हत्या की आंशका
देवानडीह में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, स्वजनों ने जताई हत्या की आंशका

धनसार/धोखरा : धनसार थाना क्षेत्र के देवानडीह टोला निवासी बैजनाथ प्रमाणिक के 29 वर्षीय पुत्र धनंजय प्रमाणिक उर्फ बबलू का शव मंगलवार को देवानडीह लालगढि़या तालाब के किनारे झाड़ी में मिला। शव को देखने के लिए दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने धनसार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा। धनंजय के घरवालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि शरीर में चोट के कहीं निशान नहीं हैं।

बताते हैं कि गांव की कुछ महिलाएं सुबह में झाड़ी की ओर शौच के लिए गई थीं। झाड़ी में शव देखने के बाद गांव में पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर रविवार से लापता धनंजय के परिवार वाले भी पहुंचे। धनसार थाना की पुलिस मृतक के स्वजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। सैलून चलानेवाले मृतक के पिता बैजनाथ ने पुलिस को बताया कि रविवार के दोपहर में बेटे के मोबाइल पर फोन आया था। इसके बाद वह गमछा, गंजी पहने ही चला गया। रात तक घर नहीं लौटा। मोबाइल स्विच आफ था। सोमवार को धनसार थाना में धनंजय के लापता होने की शिकायत की। देवानडीह टोला में छाया मातम :

धनंजय की मौत के बाद उसके घर और देवानडीह टोला में मातम छाया है। मां जोसना देवी, पिता बैजनाथ, पत्नी रेखा देवी रो-रोकर बेहाल हैं। छह साल पूर्व धनंजय की शादी चंदनकियारी के देवग्राम में हुई थी। उसका दो पुत्र एक पांच व एक साल का है। सूचना पाकर उसके ससुराल वाले भी पहुंचे हैं। बकरा बेचने के व्यापार में नुकसान होने से तनाव में था धनंजय :

धनंजय इनदिनों तनाव में रह रहा था। बताते हैं कि वह 40 हजार रुपये कर्ज लेकर दुर्गापूजा में बकरा बेचने का व्यापार किया था। व्यापार में उसे काफी नुकसान हुआ था। दो बकरा भी बिक नहीं सका था। इसके चलते वह तनाव में रह रहा था। प्रथम दृष्टया में युवक की मौत कीटनाशक पदार्थ खाने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस हर बिदु पर छानबीन कर रही है।

- जयराम प्रसाद, धनसार थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी