नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, अकबर का पास के गांव की महिला से था अवैध संबंध Giridih News

गिरिडीह के पुरनी लुप्पी निवासी अकबर मियां (50) का शव शनिवार सुबह नदी किनारे पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर जख्म के निशान थे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:41 PM (IST)
नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, अकबर का पास के गांव की महिला से था अवैध संबंध Giridih News
नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, अकबर का पास के गांव की महिला से था अवैध संबंध Giridih News

धनबाद, जेएनएन। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पुरनी लुप्पी निवासी 50 वर्षीय अकबर मियां का शव शनिवार सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर नदी घाट पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर जख्म के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर से पुलिस ने एक दंपती को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अकबर मियां के पुत्र कासिम मियां ने बताया कि उसके पिता मुर्गा खरीदकर बेचने का काम करते थे। मुर्गा खरीदने के लिए बराबर भलकुदर पंचायत के बैजुबाक जाते थे। आशंका है कि शनिवार अहले सुबह मुर्गा खरीदने गए होंगे, जहां उनकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को भलकुदर पंचायत के बैजुबाक पतरो नदी घाट पर फेक दिया गया।

अवैध संबंध बताया जा रहा कारण : बताया जा रहा है कि अकबर मियां का अवैध संबंध बैजुबाक गांव की एक महिला के साथ था। इस मामले को लेकर दो बार पंचायत होने की बात भी सामने आ रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अवैध संबंध के कारण ही उसकी हत्या हुई होगी। इधर, घटना स्थल पर पहुंचे एएसआइ बीके सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लगता है, लेकिन उसकी हत्या किस कारण की गई और हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है ।

पीड़ित पक्ष ने किया घर का घेराव : शव की पहचान होने के बाद काफी संख्या में मृतक के परिजन एवं अन्य लोग वहां पहुच गए। इस दौरान बैजुबाक के एक व्यक्ति पर हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए उसके घर को घेर लिया और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही दो लोगों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले गई।

chat bot
आपका साथी