गोविदपुर अंचल से एक साथ आठ कर्मचारियों का तबादला

गोविदपुर अंचल कार्यालय के सभी आठ राजस्व कर्मचारियों पर उपायुक्त की गाज गिरी है। आठ कर्मचारियों का विभिन्न प्रखंडों में तबादला कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:35 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:35 PM (IST)
गोविदपुर अंचल से एक साथ आठ कर्मचारियों का तबादला
गोविदपुर अंचल से एक साथ आठ कर्मचारियों का तबादला

संस, गोविदपुर : गोविदपुर अंचल कार्यालय के सभी आठ राजस्व कर्मचारियों पर उपायुक्त की गाज गिरी है। सभी का गोविदपुर अंचल से अन्यत्र तबादला कर दिया गया है। 11 अक्टूबर को गोविदपुर अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारी गड़बड़ियां पाई थी। इसी के आलोक में उपायुक्त द्वारा कार्रवाई की गई है। गड़बड़ियों को लेकर उपायुक्त ने अंचल के सभी आठों राजस्व उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। इन कर्मचारियों ने अंचल अधिकारी के निर्देश पर उपायुक्त के निरीक्षण के एक दिन पूर्व सभी लंबित म्यूटेशन मामलों को आब्जेक्ट में डाल दिया था ताकि समीक्षा में म्यूटेशन का पेंडिग केस नहीं दिखे। गड़बड़ियों को लेकर निरीक्षण के दिन ही अंचल अमीन मेघलाल महतो का टुंडी तबादला कर दिया गया था। राजस्व कर्मचारी सुदामा राम का बाघमारा, रामाकांत सिंह का बलियापुर, राजेश कुमार यादव का तोपचांची, हाशिम अंसारी का निरसा, ओम प्रकाश गुप्ता का टुंडी, सुदीप कुमार माजी का निरसा, राहुल सिंह का झरिया व विजय कुमार का बाघमारा तबादला किया गया है। इनमें अधिकतर कर्मचारी दूसरे स्थानों से तबादला होकर इसी वर्ष गोविदपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित हुए थे। उपायुक्त के निर्देश के बाद भी अंचल अधिकारी के कक्ष में प्रतिनियुक्ति चौकीदार बने हुए हैं। डीसी के निर्देश के बाद अंचल अधिकारी कक्ष का दरवाजा अब खुल गया है। उसमें बड़ा पर्दा लगा दिया गया है और चौकीदार कक्ष के बाहर नहीं बल्कि पर्दा से सट कर अंदर बैठ रहे हैं। पहले चौकीदार बाहर बैठकर मिलने वालों को अंचल अधिकारी कक्ष जाने से रोकते थे। अभी इस तरह की शिकायत नहीं मिल रही है।

chat bot
आपका साथी