डीसी लाइन बंद होने की वर्षगांठ को लोगों ने काल द‍िवस के रूप में मनाया

15 जून 2017 यानि आज हीं के दिन धनबाद- कतरास- चन्द्रपुरा रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन बंद हुआ था। रेलवे ट्रेक और यात्रियों की जान पर खतरा बताकर 26 जोड़ी यात्री ट्रेन की सुविधा छीन ली गयी थी। रेल नागरिकों ने काला दिवस के रूप में मनाया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:55 PM (IST)
डीसी लाइन बंद होने की वर्षगांठ को लोगों ने काल द‍िवस के रूप में मनाया
धनबाद- कतरास- चन्द्रपुरा रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन बंद हुआ था। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

कतरास, जेएनएन:  15 जून 2017 यानि आज हीं के दिन धनबाद- कतरास- चन्द्रपुरा रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन बंद हुआ था। रेलवे ट्रेक और यात्रियों की जान पर खतरा बताकर 26 जोड़ी यात्री ट्रेन की सुविधा छीन ली गयी थी। इसी परिपेक्ष्य में मंगलवार को कतरासगढ़ स्टेशन पर रेल नागरिकों ने काला दिवस के रूप में मनाया।

शहर और क्षेत्र के प्रबुद्धजन सामाजिक कार्यकर्ता एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उन सभी लोगों के प्रति आभार ब्यक्त किया, जिनके सहयोग से आंदोलन को सफलता मिली और 620 दिन बाद डीसी लाइन ट्रेन का पुनः परिचालन सुनिश्चित हुआ। रेल आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक ओपी लाल और कैलाश केजरीवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रख गहरा शोक जताया। डीसी ट्रेन को पुनः चालू कराने के लिए एक और आंदोलन को जरूरी बताया। समाजसेवी विजय कुमार झा ने लंबे समय तक चले आदोंलन पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अहिंसात्मक आंदोलन के चलते सफलता प्राप्त हुई। आंदोलन और तमाम सबूतों को प्रस्तुत कर यह साबित की गई कि भूगर्भीय आग से रेलवे ट्रेक को खतरा नही है। यही वजह है कि सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा। झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद रजा ने जनहित के मुद्दे पर दलीय भावना से उपर उठकर रेल आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों की जीत बताई। कांग्रेसी नेता अशोक लाल ने कतरास के सभी सामाजिक संघठन और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। कहा कि सभी ने आंदोलन में खुलकर भाग लिया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि आज का यह काला दिन हमेशा याद रहेगा। सरकार ने लाखों लोगों की रेल सुविधा छीन ली थी। जिसे संघर्ष के बूते पर पुनः हासिल किया गया। निमाय मुखर्जी ने रेल आंदोलन में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। भोला राम, गौतम मंडल, शौकत खान, ललित सिंह, विनय पासवान आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी