DMC Elections: बिनोद बिहारी महतो की पाैत्रवधू ने मेयर पद का चुनाव लड़ने का किया एलान, मथुरा के बेटे की बढ़ेगी परेशानी

Dhanbad Municipal Corporation Elections झारखंड में कुर्मियों के सबसे अधिक प्रभावशाली नेता रहे बिनोद बिहारी महतो की पाैत्रवधू और गिरिडीह के पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह ने धनबाद नगर निगम का चुनाव लड़ने का एलान किया है। उनकी दावेदारी मेयर पद पर है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:20 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:38 PM (IST)
DMC Elections: बिनोद बिहारी महतो की पाैत्रवधू ने मेयर पद का चुनाव लड़ने का किया एलान, मथुरा के बेटे की बढ़ेगी परेशानी
विनीता सिंह और दिनेश महतो ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम के चुनावाें की अधिकारिक घोषणा होनी अभी शेष है, लेकिन आसन्न चुनाव के आहट पाते हें दावेदारों की सूची लंबी होती जा रही है। कोई दलीय प्रतिबद्धता से उपर उठ कर अपनी दावेदारी पेश कर रहा है, तो कुछ इसे अपने अस्तित्व की लड़ाई मान हर हाल में चुनावी समर में कूदने को तैयार हैं। इसी क्रम में अपनी टुंडी से पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता हर हाल में मेयर पद के लिए चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है। विनीता की घोषणा टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो के बेटे दिनेश महतो का तनाव बढ़ा सकता है। दिनेश 2015 में मेयर का चुनाव लड़े थे। इस बार उनकी तैयारी है।  इससे जिले का राजनैतिक तापमान जहां चढ़ गया है। वहीं चुनाव को लेकर शह और मात के लिए राजनैतक बिसातें भी बिछनी शुरू हो गई हैं।

अपनी दावेदारी पेश करते हुए विनीता ने विकास के कई कामों के लिए राज्य सरकार को जमीन देने का भी ऐलान कर अपने कई प्रतिद्वंदियों पर फिलहाल बढ़त बनाने की कोशिश करती दिखी। अपने आवास पर पत्रकारों से औपचारिक तौर पर बात करते हुए विनीता ने कहा कि मेयर पद के वह हर हाल में वह अपनी दावेदारी पेश करेंगी। इससे उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। अभी तक की नगर निगम की चुनावों में जीते उम्मीदवारों का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जीत जाने के बाद आज तक किसी ने शहर और इसके निवासियों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। अधिकारी से लेकर राजनेता तक सब अपना जेब भरने में लगे रहे। लेकिन मैं सिर्फ और सिर्फ आम लोगों के हितों की सोच कर ही चुनाव में उतरने का मन बनाया है। ऐसे भी जन हित का मेरे परिवार का पुराना इतिहास रहा है।

विनीता ने कहा है कि मेरे श्वसुर ने विधायक रहते गरीब गुरबों की ना केवल आवाज बुलंद की, बल्कि उनकी सेवा में दिन रात लगे रहते थे। उन्हीं के अधेरे सपनों को पूरा करने के लिए मैं चुनाव लड़ने का ऐलान करती हूं।

इसकी शुरूआत करते हुए विनीता ने राज्य सरकार को 23 एकड़ जमीन दान देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह जमीन स्टेडियम इंजीनियरिंग कालेज और विनोद बिहारी महतो की स्मृतियों को सहेजने के लिए संग्रहालय बनाने के लिए होगा। यह पुरी जमीन उनके पुश्तैनी जमीन में से उनके हिस्से की है।

chat bot
आपका साथी