Dhanbad: करमा महोत्सव पर दास पाड़ा में जावा नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भाई बहन का अटूट बंधन व प्रेम का पर्व करमा महोत्सव सरायढे़ला दास पाड़ा थाना मोड़ में मनसा पूजा समिति बहुत उत्साह के साथ मनाया। बताया गया कि करमा पर्व भादों शुक्लल पक्ष की एकादशी के दिन कृषि और प्रकृति संस्कृति पर्व है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:46 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:46 AM (IST)
Dhanbad: करमा महोत्सव पर दास पाड़ा में जावा नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
करमा पर्व भादों शुक्लल पक्ष की एकादशी के दिन कृषि और प्रकृति संस्कृति पर्व है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः भाई बहन का अटूट बंधन व प्रेम का पर्व करमा महोत्सव सरायढे़ला दास पाड़ा थाना मोड़ में मनसा पूजा समिति बहुत उत्साह के साथ मनाया।  बताया गया कि करमा पर्व भादों शुक्लल पक्ष की एकादशी के दिन कृषि और प्रकृति संस्कृति पर्व है। बहन ने दिन भर उपवास रखकर अपने अपने भाइयों की खुशहाली तथा लंबी उम्र की कामना के लिए जावा डाली रखकर पूजा अर्चना कर ईद-गीद घूम कर आज रे करम गोसाई घरे द्वारे...., भैया हमारे जियत लाखों बारश, है दो हो करम गोशाई देहो आशीष.... आदि गीत पर नृत्य की। इस करमा महोत्सव पर मनसा पूजा समिति की ओर से जावा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन या गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवती व महिलाएं ने आकर्षक नृत्य किए। जावा नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए सभी युवती व महिलाएं की मेहंदी की आकर्षक कारीगिरी पर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करमा प्रतिभागी सुप्रिया, नीलम, करूना, कुमकुम करमा पर्व के जावा प्रतियोगिता में विजयी हुए। शनिवार की सुबह पास के तालाब में जावा का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद पारण की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अजय दास, राजा बाबू, हरीश कुमार, सचिन कुमार, कृष्णा, हनी, शुभम, लालचंद्र, अभय, अभिषेक दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी