ससुराल में मिला दामाद का शव, हत्या की आशंका

नावागढ़ -महुदा पुरुलिया जिला के टमना थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय मुकेश सिंह मोदक का शव उसके

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:30 PM (IST)
ससुराल में मिला दामाद का शव, हत्या की आशंका
ससुराल में मिला दामाद का शव, हत्या की आशंका

नावागढ़ -महुदा: पुरुलिया जिला के टमना थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय मुकेश सिंह मोदक का शव उसके ससुराल नावागढ़ बस्ती में संदेहास्पद स्थिति में पाया गया। सूचना पाकर डीएसपी निशा मुर्मू, मधुबन थानेदार सोनू चौधरी व महुदा थानेदार हीरालाल तिर्की, इंस्पेक्टर रामप्यारे राम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने मुकेश की पत्नी व ससुराल वालों से पूछताछ की। मुकेश के घर से आए स्वजनों से तहकीकात की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मुकेश पत्नी पूजा व तीन वर्षीय पुत्री इशिता के साथ साला प्रसन्नजीत मोदक की शादी में भाग लेने के लिए मंगलवार को नावागढ़ बस्ती आया था। उसकी पत्नी पूजा ने पुलिस के समक्ष कहा कि बुधवार की देर शाम बराती निकलने से पहले मुकेश ने शराब पी ली थी। इसको लेकर पति पत्नी में नोकझोंक हो गई थी। बाद में मुकेश बराती के साथ निरसा के लिए निकल गया। कुछ दूर जाने के बाद नावागढ़ मोड़ से ही वापस ससुराल पहुंचकर घर के कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर सो गया। गुरुवार की सुबह बराती लौटी। स्वजनों ने जब कमरे में झांककर देखा तो मुकेश फंदे से लटका हुआ था। इधर जानकारी मिलते हीं मुकेश के स्वजन भी गुरुवार की सुबह नावागढ़ पहुंचे। वे लोग उसके ससुराल वालों पर हत्या कर फंदे से लटका देने की आशंका जता रहे थे। पत्नी पूजा देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज की है। डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी