सबको कानूनी सहायता दिलाने को डालसा तत्पर

जाटी निरसा/गलफरबाड़ी/पूर्वी टुंडी/गोविदपुर/कालूबथान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:40 PM (IST)
सबको कानूनी सहायता दिलाने को डालसा तत्पर
सबको कानूनी सहायता दिलाने को डालसा तत्पर

जाटी, निरसा/गलफरबाड़ी/पूर्वी टुंडी/गोविदपुर/कालूबथान : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से रविवार को निरसा, एग्यारकुंड, गोविदपुर, पूर्वी टुंडी व कलियासोल प्रखंड में विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र, ट्राई साइकिल, पीएम आवास का स्वीकृति पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, केसीसी कार्ड वितरण किया गया।

निरसा में न्यायिक दंडाधिकारी निर्भय प्रकाश, प्रोविजनल न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि कुमारी ने निरसा प्रखंड जेएसएलपीएस को बेहतर कार्य के लिए 54.35 लाख का चेक सौंपा। न्यायिक दंडाधिकारी निर्भय प्रकाश ने कहा कि समाज के पिछड़े लोग जो सरकारी योजनाओं का लाभ व कानूनी सहायता नहीं ले पाते उनके लिए डालसा द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सभी नागरिकों को कानूनी सहायता मिले इसके लिए डालसा हमेशा तैयार है। मौके पर निवर्तमान जिप सदस्य दुर्गादास, प्रखंड उप प्रमुख अबू अयूब अंसारी, निरसा सीओ नितिन शिवम गुप्ता, पैनल अधिवक्ता जमशेद काजी, निरसा थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बीटीएम जावेद इस्लाम आदि मौजूद थे। एग्यारकुंड प्रखंड में लगे शिविर में न्यायाधीश सबदर अली नैयर, जूनियर सिविल जज दिव्या अश्विनी व बीडीओ विनोद कर्मकार ने जाब कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र आदि का वितरण किया। मौके पर प्रधान लिपिक प्रकाश चंद्रा, कृषि पदाधिकारी बहादुर मुर्मू, प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी उत्तम कुमार, नाजिर संजय रवानी, रशीद अंसारी, रेणु कुमारी, युगल बाउरी, अविनाश बाउरी, उप प्रमुख अजीत बाउरी आदि मौजूद थे। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्वेता कुमारी व प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि कुमारी ने लोगों को किसी भी परेशानी के लिए प्रखंड कानूनी सहायता केंद्र व डालसा कार्यालय धनबाद से मदद लेने की अपील की। मौके पर डालसा के पारा लीगल वोलंटियर्स ओमप्रकाश दास, श्रीलाल सोरेन, अंचल निरीक्षक निरोज कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विधान माजी, अनवर हुसैन, सुशील कुमार मुंडा, सुमन कुमार राय, मो. एनुल हक, मधु गोराई आदि मौजूद थे।

गोविदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विधिक सशक्तीकरण शिविर में सिविल जज निर्भय प्रकाश ने गरीबों के बीच वृद्धावस्था पेंशन प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल व श्रवण यंत्र का वितरण किया। बीडीओ संतोष कुमार ने प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर प्रोबेशनर जज श्रुति कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष हसीना खातून, उप प्रमुख डीएन सिंह, मुखिया मिहिर मंडल, झामुमो नेता मन्नू आलम, अनिल कुमार सिन्हा, कन्हाई दा, जसीम अख्तर, अयूब अंसारी आदि मौजूद थे। कलियासोल प्रखंड सभागार में बीडीओ रेणु कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी सिविल प्रतिमा उरांव व न्यायिक दंडाधिकारी जेनीज मिंज ने प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र, विधवा पेंशन श्रमिक कार्ड, दिव्यांग पेंशन प्रमाण का वितरण किया। मौके पर बीपीओ गोविद कुमार, अशोक कुमार, अधिवक्ता नियान प्रसाद, निमाई कर्मकार, सीमंत मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी