Fight Against Corona: बोकारो में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए डालमिया भारत ने बढ़ाया हाथ, डीसी को भेंट किया इतने लाख का चेक

डालमिया भारत प्रबंधन ने बोकारों की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मदद की है। दस लाख रुपये का चेक उपायुक्त राजेश सिंह को दिया गया है। यह राशि ऑक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस दवा एवं अन्य जरूरत के सामानों की खरीद के लिए खर्च किया जाएा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:36 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:36 PM (IST)
Fight Against Corona: बोकारो में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए डालमिया भारत ने बढ़ाया हाथ, डीसी को भेंट किया इतने लाख का चेक
उपायुक्त राजेश सिंह को चेक प्रदान करते डालमिया भारत सीमेंट के प्रतिनिधिगण।

बोकारो, जेएनएन। बोकारो में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या एवं संसाधनों की कमी को देखते हुए डालमिया भारत प्रबंधन ने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ी पहल की है। डालमिया सीमेंट प्लांट की ओर से दस लाख रुपये का चेक उपायुक्त राजेश सिंह को दिया गया है। यह राशि ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस ,दवा एवं अन्य जरूरत के सामानों की खरीद के लिए खर्च किया जाएा। उपायुक्त राजेश सिंह ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि महामारी के इस दौर में जब संसाधनों की कमी है और एक साथ कई स्थानों पर संसाधनों की व्यवस्था की जानी है, इस संकट की घड़ी में डालमिया सीमेंट प्लांट प्रबंधन ने बड़ी पहल करते हुए मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान किया है।

हम सब मिलकर कोरोना से लडेंगे

डालमिया भारत सीमेंट प्लांट के यूनिट हेड प्रियरंजन एवं कॉरपोरेट प्रमुख राजीव सिन्हा ने कहा कि कंपनी जनहित के कार्यों में हमेशा से जुड़ी हुई रही है।  गत वर्ष हुए लॉकडाउन के दौरान भी कंपनी ने कई कार्य किए वर्तमान परिपेक्ष्य में यह देखने की जरूरत नहीं है । हम सब मिलकर जिले की जरूरतों को पूरा करें ।  सरकार के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करें । इसी कड़ी में हम लोगों ने भी जिले की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस प्रकार की पहल की है । आगे भी कंपनी अपने दायित्वों का निर्वहन करें मौके पर सीएसआर प्रमुख उमेश प्रसाद तथा जिला प्रशासन की ओर से चार सिस्टीम शशि प्रकाश सिंह सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक व अन्य उपस्थित थे।

नए कोविड वार्ड को मिलेगी बड़ी मदद

बोकारो जिला प्रशासन की ओर से बीजीएच में 160 बेड का कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है। जहां आक्सीजन युक्त बेड लोगों को मुहैया कराया जाएगा। चास एसडीएम शशि प्रकाश सिंह की पहल पर प्रारंभ किए जा रहे इस केन्द्र ने आंशिक रूप से काम करना भी प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए संसाधन को अलग-अलग स्थानों से जोड़ा जा रहा है। यहां पदस्थापित चार चिकित्सक जिला स्वास्थ्य विभाग, दो डीवीसी, दो वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन ने दिया है। वहीं नर्सिग स्टाफ की मदद भी लोगों ने किया है। यहां काम करने वाले अन्य कर्मियों व संसाधनों की व्यवस्था की बड़ी समस्या में बोकारो स्टील, वेदांता, डालमिया की मदद कारगर साबित होगी।

chat bot
आपका साथी