Dhanbad Durga Puja 2021: कोरोना को लेकर घर-घर जाकर नहीं होगा प्रसाद वितरण

कोरोना काल में हो रही सादगी के साथ दुर्गा पूजा में लाेगों को इस वर्ष मंदिरों व पूजा पंडालों में विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। लेकिन श्रद्धालुओं को पूजा के अंतिम दिन घर घर जाकर प्रसाद वितरण किया जाता था। नजारा इस वर्ष नहीं देखा जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:09 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:25 PM (IST)
Dhanbad Durga Puja 2021: कोरोना को लेकर घर-घर जाकर नहीं होगा प्रसाद वितरण
श्रद्धालुओं को पूजा के अंतिम दिन घर घर जाकर प्रसाद वितरण किया जाता था। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः  कोरोना काल में हो रही सादगी के साथ दुर्गा पूजा में लाेगों को इस वर्ष मंदिरों व पूजा पंडालों में विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। लेकिन श्रद्धालुओं को पूजा के अंतिम दिन घर घर जाकर प्रसाद वितरण किया जाता था। यह नजारा इस वर्ष नहीं देखा जाएगा। कोरोना के कारण जिला प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी किए गए हैं, जिसमें यह जिक्र किया गया है कि दुर्गा पूजा में प्रसाद वितरण करने से लेकर तिलक लगाने व प्रतिमा छूने तक पर पाबंदी लगा दी गई हैं। साथ ही बताया गया है कि भीड़-भाड़ किसी भी हालत में नहीं करना है। मास्क तथा शारीरिक दूरी सभी के लिए अनिवार्य किया गया। 

 कई पूजा समिति खिचड़ी भोग नहीं करेंगे वितरण

जिले के कई ऐसी पूजा कमेटी है, जो प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोगों को घर- घर जाकर प्रसाद वितरण व भंडारा की व्यवस्था करते हैं। लेकिन कोरोना के कारण इस वर्ष नहीं किया जाएगा। शहर के सरायढेला स्थित स्टील गेट दुर्गा पूजा समिति, झारखंड मैदान पूजा समिति, तेतुलतला दुर्गा पूजा समिति, पुराना बाजार डीएवी स्कूल दुर्गा पूजा समिति, मनईटांड़ कला संगम, मनईटांड़ पानी टंकी नव युवा संघर्ष समिति, भूदा दुर्गा पूजा समिति की ओर से निर्णय लिया गया है कि पूजा समिति इस वर्ष कोरोना को देखते हुए घर घर जाकर खिचड़ी का भोग वितरण नहीं किया जाएगा। जो श्रद्धालु पंडाल परिसर में मौजूद होंगे उन्हें प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी