कतरासगढ़ राजबाड़ी में महाअष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को अर्पित की पुष्पांजलि

कतरास सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पूजा के तीसरे दिन मंगलवार को महाअष्टमी पूजा सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत संपन्न कराया गया। शारीरिक दूरी व मास्क का पालन का ख्याल रखा गया। कमेटी ने जगह-जगह सरकार के निर्देश का पालन करने के लिए पर्चा चिपकाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:15 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:15 PM (IST)
कतरासगढ़ राजबाड़ी में महाअष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को अर्पित की पुष्पांजलि
कतरासगढ़ राजबाड़ी में महाअष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को अर्पित की पुष्पांजलि

संवाद सहयोगी, कतरास : सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पूजा के तीसरे दिन मंगलवार को महाअष्टमी पूजा सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत संपन्न कराया गया। शारीरिक दूरी व मास्क का पालन का ख्याल रखा गया। कमेटी ने जगह-जगह सरकार के निर्देश का पालन करने के लिए पर्चा चिपकाया है। प्रतिमा से करीब 10-12 फीट की दूरी पर बांस का बैरियर लगाया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार व अंदर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जा रहा था। प्रतिमा को स्पर्श व स्वत: प्रसाद चढ़ाने पर पूरी पाबंदी लगाई गई है। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष आरती के बाद धुमोची प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। वहीं सिदुर खेला पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमा का विसर्जन सादगी के साथ किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर-रघुनाथपुर के पुजारी गौतम चक्रवर्ती, काजल चौधरी, बचन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। कुछ देर के लिए महिलाएं भीड़ का हिस्सा बनने लगी पर कमेटी के सदस्यों ने तुरंत संभाल लिया। पुरूलिया से ढाक कांनाड़ मंगाया गया है। जिसकी धुन से पूरा माहौल गुंजायमान हो रहा है। महाअष्टमी पूजन के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई। मां दुर्गा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर श्रीकांत चटर्जी, नंदकिशोर स्वर्णकार, आशीष चक्रवर्ती, समीर चक्रवर्ती, सिटू बाबा, गणेश मोदक, मधुसूदन दा, विनय बनर्जी, मोनू गोप, रजत मोदक, विशाल मुखर्जी, रामेश्वर चौहान, विजय मंडल, चंदन नंदन, सिट्टू मिश्रा, राखोहरी पटवा, रिटू बनर्जी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी