सेंट्रलपुल रेलवे साइडिंग में मजदूरों ने ठप किया क्रशर कार्य

संस, निरसा : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने शनिवार को ईसीएल मुगमा क्षे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:30 PM (IST)
सेंट्रलपुल रेलवे साइडिंग में मजदूरों ने ठप किया क्रशर कार्य
सेंट्रलपुल रेलवे साइडिंग में मजदूरों ने ठप किया क्रशर कार्य

संस, निरसा : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने शनिवार को ईसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रलपुल रेलवे साइ¨डग में क्रशर का काम ठप कर दिया। इनकी मांग थी कि स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन दिया जाए। आंदोलन के कारण करीब दो घंटे क्रशर का काम ठप रहा। बाद में लखीमाता कोलियरी के काíमक प्रबंधक ने सोमवार की संध्या त्रिपक्षीय वार्ता कर समस्या का समाधान करने के आश्वासन देने के बाद मजदूर कार्य पर लौटे।

मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता अशोक मंडल ने कहा कि सेंट्रलपुल में पत्थर तोड़ने के लिए लगाया गया क्रशर मशीन में कार्यरत श्रमिकों को हाई पावर कमेटी द्वारा अनुशंसित वेतनमान न तो वेतनमान दिया जाता है। न ही मजदूरों को सुरक्षा उपकरण ही दिए जाते हैं। श्रमिकों के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था नहीं है। कोयला तोड़ने के दौरान उड़नेवाले धूल से बचने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। कोल सैंपल इन एवं सुरक्षा गार्ड में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। लगभग एक माह पूर्व हमलोगों ने मांग पत्र प्रबंधन को दिया था। परंतु प्रबंधन हमारी मांगों को अनदेखी कर रहा है। इसलिए हमलोगों ने काम ठप कर दिया। यदि सोमवार को प्रबंधन सकारात्मक रुख नहीं अपनाता है तो अनिश्चितकाल के लिए क्रशर का कार्य ठप कर दिया जाएगा।

मौके पर यूएन पाठक, उत्पल चक्रवर्ती, बादल तिवारी, दिनेश ¨सह, बापी धर, उत्तम मल्लिक, मंटू गोस्वामी, बाबू गोस्वामी, देवेन टुडू, दीनू कर्मकार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी