Jharkhand में अपराधी बेलगाम; गिरिडीह-देवघर मार्ग पर तीन वाहनों से की लाखों की लूट...

गिरिडीह-देवघर सड़क मार्ग पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली मोड़ के निकट मंगलवार की देर रात करीब दो बजे हथियारबंद अपराधियों ने तीन वाहनों से नगदी व जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। पीड़ित यात्रियों ने बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 01:25 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:25 PM (IST)
Jharkhand में अपराधी बेलगाम; गिरिडीह-देवघर मार्ग पर तीन वाहनों से की लाखों की लूट...
नगदी व जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। (जागरण)

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गिरिडीह-देवघर सड़क मार्ग पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली मोड़ के निकट मंगलवार की देर रात करीब दो बजे हथियारबंद अपराधियों ने तीन वाहनों से नगदी व जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। इस दौरान अपराधियों ने यात्रियों के साथ मारपीट की तथा वाहनों में तोड़फोड़ भी की है। पीड़ित यात्रियों में बिहार के अररिया निवासी सुनील कुमार, झारखंड के गोड्डा निवासी राजेंद्र मंडल एवं हंसडीहा निवासी मुकेश यादव शामिल हैं। इस संबंध में पीड़ित यात्रियों ने बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब एक दर्जन अपराधियों ने पेड़ काटकर खंडोली मोड़ को जाम कर दिया था। इसके साथ ही वहां वाहनों से लूटपाट शुरू कर दी थी। दो स्कार्पियो व एक वैगनआर कार सवारों को लूटने में अपराधी सफल हुए थे। रांची से स्कार्पियो से लौट रहे अररिया निवासी सुनील कुमार, गोड्डा से स्कार्पियो से रांची जा रहे राजेंद्र मंडल एवं रांची से लौट रहे वैगनआर कार से हंसडीहा लौट रहे मुकेश यादव को अपराधियों ने एक-एक कर लूटा।

अपराधियों की साजिश सुबह होने तक वाहनों को यहां लूटने की थी। इसी बीच किसी तरह से यह सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को फोन से मिल गई। सूचना पाते ही बेंगाबाद थाना से एसआइ सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही अपराधी जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने जंगल में भी कुछ दूर तक अपराधियों की तलाश की लेकिन वे काफी आगे निकल चुके थे। इसके बाद पीड़ित यात्रियों को लेकर पुलिस बेंगाबाद थाना पहुंची।

यात्रियों से अपराधियों का हुलिया पता करने की कोशिश की। विदित हो कि खंडोली मोड़ सड़क डकैतों के लिए सबसे सेफ जोन है। यहां बराबर सड़क डकैती होती है। नियमित रूप से पेट्रोलिंग नहीं होने का लाभ उठाकर अपराधी यहां यात्रियों को निशाना बनाते हैं।

chat bot
आपका साथी