Satish Singh Murder Case: विकास ने खोला भाजपा विधायक के करीबी की हत्या का राज, कहा-मैंने ही उसे बनाया था

विकास सिंह को 48 घंटे के लिए बैंकमोड़ पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। मंगलवार को डीएसपी इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने विकास सिंह से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास ने बताया है कि सतीश को केंदुआ इलाके में पांव पसारने में मदद की।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:02 PM (IST)
Satish Singh Murder Case: विकास ने खोला भाजपा विधायक के करीबी की हत्या का राज, कहा-मैंने ही उसे बनाया था
विकास सिंह, सतीश सिंह और विधायक राज सिन्हा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भाजपा के केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष और धनबाद के विधायक राज सिन्हा के करीबी सतीश सिंह हत्याकांड में अप्राथमिक आरोपित विकास सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ही विकास ने पुलिस को बताया है कि सतीश सिंह को खड़ा करने में उसका बड़ा योगदान था। उसे हर तरह से मदद की। लेकिन जब वह केंदुआ इलाके में मजबूत हो गया। आउटसोर्सिंग कंपनियों पर उसका दबदबा बढ़ गया। इसके बाद वह बदल गया। दूसरे लोगों के पास चला गया। कई बार रुपये मांगी गई। उसने नहीं दिए। इसी कारण उसकी हत्या हुई। सिंह ने बताया कि सतीश गुप्ता उर्फ गांधी को भी वह कई बार आर्थिक मदद मदद की। हालांकि विकास ने इस बाबत पुलिस को कोई घटना में प्रयुक्त हथियार के बाबत कोई खास जानकारी नहीं दी। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया विकास नगर में 19 अगस्त 2020 को भाजपा नेता सतीश सिंह को दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। माैके पर ही माैत हो गई थी। 

विकास सिंह 48 घंटे के रिमांड पर

विकास सिंह को 48 घंटे के लिए बैंकमोड़ पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। मंगलवार को डीएसपी इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने विकास सिंह से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास सिंह ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि सतीश को उस केंदुआ इलाके में पांव पसारने में उसकी बड़ी मदद की थी। यहां तक की खैरा आउटसोर्सिंग से जो रकम उसे मिलता था, उसमें भी उसका बड़ा हाथ था। लेकिन रुपये की लालच ने उसे बेईमान बना दिया था। लाखों रुपये कमाने के बाद वह सब कुछ भूला दिया था। यहां तक सतीश गुप्ता उर्फ गांधी जो उसके साथ साए की तरह बाडीगार्ड बनकर घूमता था। उसे भी उसने धोखा दिया। 

सतीश गुप्ता को मदद की बात मानी

विकास सिंह ने पुलिस को बताया है कि बुरे हलात में सतीश गुप्ता उर्फ गांधी उसके पास जरूर आया था और वह उसे थोड़ी आर्थिक मदद की थी। जमीन कारोबारी समीर मंडल हत्याकांड के बाद जब जब सतीश गुप्ता को पुलिस ढूंढ़ रही थी तभी उसने उसे आर्थिक मदद की थी। पुलिस विकास सिंह से सतीश गुप्ता उर्फ गांधी के वर्तमान लोकेशन की जानकारी लेने की कोशिश में जुटी है। विकास सिंह पर आरोप है कि भाजपा नेता की हत्या के लिए। गांधी को पांच लाख रुपये तथा हथियार उपलब्ध कराए थे। यहां तक की भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या की प्लानिंग भी विकास सिंह के घर पर बनी थी। यह बात पुलिसिया छानबीन के दौरान आई थी। यही वजह है कि पुलिस विकास सिंह से कई पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

विकास कोर्ट में देना चाहता था बयान

पुलिस रिमांड से पहले विकास सिंह धनबाद कोर्ट में बयान दर्ज कराना चाहता था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने रिमांड पर ले लिया।

chat bot
आपका साथी