पैतृक संपत्ति बेचने से मना करने पर देवर ने भाभी को चाकु घोंपा

पूर्णाडीह पंचायत के अलकुसिया गांव में गुरुवार की अहले सुबह पैतृक संपत्ति बेचने से मना कर ने पर चाकू घोंप दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:30 PM (IST)
पैतृक संपत्ति बेचने से मना करने पर देवर ने भाभी को चाकु घोंपा
पैतृक संपत्ति बेचने से मना करने पर देवर ने भाभी को चाकु घोंपा

संस, टुंडी : पूर्णाडीह पंचायत के अलकुसिया गांव में गुरुवार की अहले सुबह पैतृक संपत्ति को विधवा भाभी मीणा देवी द्वारा बेचने से मना करने पर चंदनकियारी के चंदवा गांव निवासी देवर मांझो सिंह ने भाभी को चाकू घोंप दिया। ग्रामीणों से बचने के लिए खुद को भी चाकू से मारकर घायल कर लिया। बीच-बचाव करने आए सुनील सिंह घायल हो गए। महिला द्वारा हल्ला मचाने पर ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना ग्रामीणों ने टुंडी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए टुंडी अस्पताल ले आई। पूर्णाडीह पंचायत के अलकुसिया गांव में गुरुवार की अहले सुबह चंदनकियारी के चंदवा गांव निवासी देवर मांझो सिंह ने अपनी भाभी मीणा देवी को जबरन जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया। भाभी ने विरोध करते हुए कहा कि हमारा भी बेटा है। अपने हिस्से की जमीन नहीं बेचेंगे। इसी बात को लेकर देवर मांझो सिंह ने चाकू से वार कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ आते देख सिंह ने खुद भी अपने पेट में चाकू घोंप लिया। पति की मौत होने पर दस वर्ष से अपने मायके में बेटे के साथ महिला रहती है।

chat bot
आपका साथी