असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंके पत्थर

बनियाहीर दुर्गा मंदिर में बुधवार की देर शाम असामाजिक तत्वों की ओर से पत्थर फेकने के बाद माहौल गर्म हो गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:56 PM (IST)
असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंके पत्थर
असामाजिक तत्वों ने मंदिर में फेंके पत्थर

संस, झरिया : बनियाहीर दुर्गा मंदिर में बुधवार की देर शाम असामाजिक तत्वों की ओर से पत्थर फेंकने से मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही कमेटी व आसपास के लोग मंदिर में जुट गए। इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंची। पूर्व पार्षद आयशा खातून ने भी मामले की जानकारी ली। लोगों ने कहा कि मंदिर के पास मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पूर्व में भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है। लोगों ने कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान कई बार असामाजिक तत्वों ने इसकी दीवार गिरा दी थी। कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने घटना को लेकर झरिया थाना में लिखित शिकायत दी है। लोगों ने पुलिस से मैदान में असामाजिक तत्वों के जमावड़ा पर रोक लगाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी