पाथरबंगला में विवाहिता की मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

संस जामाडोबा बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के पाथरबंगला में रहनेवाले टिस्को के अवकाश प्राप्त कर्मी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:00 PM (IST)
पाथरबंगला में विवाहिता की मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
पाथरबंगला में विवाहिता की मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

संस, जामाडोबा : बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के पाथरबंगला में रहनेवाले टिस्को के अवकाश प्राप्त कर्मी नरेश सिंह की 22 वर्षीय पुत्रवधू राजनंदिनी सिंह का शव जोड़ापोखर थाना पुलिस ने रविवार को संदेहास्पद स्थिति में घर से बरामद किया। मृतक विवाहिता के पिता डिगवाडीह 12 नंबर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने पुत्री की हत्या करने का आरोप दामाद राहुल कुमार सिंह, ससुर नरेश सिंह, सास मधु देवी व देवर आनंद सिंह पर लगाया है। पुलिस मृतक के पति, ससुर, सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक राजनंदिनी के पिता सत्येंद्र ने कहा कि बेटी की शादी 22 नवंबर 2019 में राहुल से की थी। दहेज में दो लाख रुपये नकद एक मोटरसाइकिल दिया था। कुछ माह पूर्व से दामाद राहुल अल्टो की मांग कर रहा था। आरोप लगाया कि नहीं देने पर पुत्री की हत्या कर दी। दूसरी ओर मृतक के ससुर नरेश सिंह का कहना है कि बहू राजनंदिनी ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्प्ष्ट हो जाएगी। हत्या का आरोप गलत है। बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी सौरभ चौबे का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी