अपराधियों की गोली से घायल पंकज की रिम्स में मौत

संस लोयाबाद अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय पंकज कुमार उर्फ जुबैर की सोम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 08:13 PM (IST)
अपराधियों की गोली से घायल पंकज की रिम्स में मौत
अपराधियों की गोली से घायल पंकज की रिम्स में मौत

संस, लोयाबाद: अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय पंकज कुमार उर्फ जुबैर की सोमवार को रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली उसकी पेट से आरपार हो गई थी। वह कतरास की दुर्गा कालोनी निवासी व बीसीसीएल कर्मी रमेश जैसवारा का पुत्र है। शनिवार की देर रात पुलिस गश्ती दल को उक्त युवक खून से लथपथ कनकनी निचला धौड़ा चबूतरा पर मिला था। पुलिस के मुताबिक वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और संभवत: उसके दोस्त ने ही उसे गोली मार दी थी। समाचार लिखे जाने तक कांड अंकित नहीं हो सका है। अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है।

---------------

युवक की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गई है। मृत युवक का पिता रांची में है। लिखित शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

चुन्नू मूर्मू, थानेदार

chat bot
आपका साथी