चोरी की बिजली जलाने में नौ लोगों पर केस

संस महुदा झारखंड विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को महुदा थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 08:27 PM (IST)
चोरी की बिजली जलाने में नौ लोगों पर केस
चोरी की बिजली जलाने में नौ लोगों पर केस

संस, महुदा: झारखंड विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को महुदा थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करनेवाले खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। नौ लोगों के यहां अवैध बिजली कनेक्शन मिला। कनीय अभियंता देवीलाल सोरेन ने तार जब्त कर महुदा थाना में मामला दर्ज कराया। महुदा बाजार के गुलाम मुर्तजा, बैजनाथ रवानी, राम प्रसाद रवानी, संजय पांडेय, विजय शर्मा, महुदा मोड़ के मणी कुमार, मंटु दास, संतोष दास तथा तेलमच्चो के शंकर मोदक शामिल हैं, सभी पर जुर्माना सहित बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने अवैध रूप से बिजली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। कनीय अभियंता सोरेन ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनके साथ सहायक विद्युत अभियंता अनिल कुमार, सुशील कुमार तिवारी, डोमन महतो, अब्दुल हनान, गोपाल नापित, शिव कुमार गयाली शामिल थे।

chat bot
आपका साथी