यूनियन अंगारपथरा कतरी नदी किनारे लगे मोटर पंप को चोरों ने किया क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी कतरास शुक्रवार की देर रात यूनियन अंगारपथरा स्थित कतरी नदी किनारे लगे 40

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 07:53 PM (IST)
यूनियन अंगारपथरा कतरी नदी किनारे लगे मोटर पंप को चोरों ने किया क्षतिग्रस्त
यूनियन अंगारपथरा कतरी नदी किनारे लगे मोटर पंप को चोरों ने किया क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी, कतरास: शुक्रवार की देर रात यूनियन अंगारपथरा स्थित कतरी नदी किनारे लगे 40 एचपी के मोटर पंप को चोरी करने आए अपराधियों के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया, जब पंप पर हथौड़ा से वार शुरू किया, जिसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग जग गए और शोर मचाने लगे। यह देखकर अपराधी भाग खड़ा हुआ। अपराधियों ने मोटर पंप को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। दो से ढाई सौ घरों में नदी से जलापूर्ति ठप हो गई। अंगारपथरा ओपी पुलिस को पंप हाउस के समीप अपराधियों का कपड़ा, बांस तथा रड पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब साढे बजे पंप हाउस में जोरदार आवाज हुआ जिससे लोग जग गए और शोर मचाने लगे। अभियंता अनुपम कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा पंप को मरम्मत के लिए भेज दिया। पंप आपरेटर अर्जुन पासवान ने बताया कि इस पंप से कतरी नदी की पानी यूनियन अंगारपथरा के घरों में आपूर्ति की जाती है। रात्रि में यहां गार्ड या पंप आपरेटर नहीं रहता है।

chat bot
आपका साथी