मैथन में सिदो कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ा

संवाद सहयोगी मैथन मैथन बाइपास स्थित चेकपोस्ट के समीप सिदो कान्हू की प्रतिमा को रविवार की र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:05 PM (IST)
मैथन में सिदो कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ा
मैथन में सिदो कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ा

संवाद सहयोगी, मैथन : मैथन बाइपास स्थित चेकपोस्ट के समीप सिदो कान्हू की प्रतिमा को रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से नाराज मंगल मारा, टूनापाड़ा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मैथन बीएसके कालेज के समीप मैथन जाने वाले मार्ग को करीब आधे घंटे तक अवरुद्ध कर दिया। सूचना पाकर मैथन पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि शरारती तत्व को जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। अभी हाल ही में मैथन चेकपोस्ट के समीप सिदो कान्हू की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने दोनों प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर डाला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी