धनसार में पुराने पर फायरिंग, महिला को लगी गोली

धनसार धनसार थाना क्षेत्र के गाधी रोड में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गुरुवार की रात 1130 बजे विवाद हो गया। इस दौरान शिक्षक गौतम झा के घर के गेट पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दिया। फायरिंग के दौरान एक छर्रा घर की मालकिन सीता झा के पेट में लग गया। जिससे वह जख्मी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 12:07 AM (IST)
धनसार में पुराने पर फायरिंग, महिला को लगी गोली
धनसार में पुराने पर फायरिंग, महिला को लगी गोली

संस, धनसार : धनसार थाना क्षेत्र के गाधी रोड में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गुरुवार की रात 11:30 बजे विवाद हो गया। इस दौरान शिक्षक गौतम झा के घर के गेट पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दिया। फायरिंग के दौरान एक छर्रा घर की मालकिन सीता झा के पेट में लग गया। जिससे वह जख्मी हो गई। इसके बाद घायल के पुत्र रिशु झा ने एसएसपी और धनसार थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस को मौके से तीन खोखा और कुछ दूर पर बम मिला है। बताया जाता है कि 21 मार्च को पुराने विवाद को लेकर छोटू ओझा और रिशु झा के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान छोटू ओझा बुरी तरह जख्यी हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष के भाजपा नेता दिलीप सिंह, रिशू झा भी चोटिल हो गए थे। दोनों की शिकायत पर धनसार थाना पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज किया था। एक पक्ष के छोटू ओझा व दूसरे पक्ष की ओर से सीता झा ने मामला दर्ज कराया था। तभी से दोनों गुटों मे तनाव चला आ रहा है। सीता ने पुलिस को बताया कि रात में छोटू ओझा अपने कुछ साथियों के साथ मेरे घर पर आया और जबरन पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उन लोगों ने गुस्से में आकर गेट पर गोली चला दी। जिसका छर्रा मेरे पेट के पास लगा। मेरे चिल्लाने के बाद सभी भाग खड़े हुए। इधर धनसार थाना के प्रभारी जयराम प्रसाद का कहना है कि दोनों गुटों में विवाद चल रहा है। गोली क्यों और किसने चलाई, इसकी जाच की जा रही है। दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी