चिरकुंडा नगर परिषद के पार्षद के घर से आठ लाख की चोरी

कुमारधुबी कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 के पार्षद विजय यादव के घर शनिवार रात चोरों ने नकद व जेवरात सहित करीब आठ लाख रुपये की चोरी कर ली। चोर ट्रॉली बैग व एक बक्शा अपने साथ ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:32 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:15 AM (IST)
चिरकुंडा नगर परिषद के पार्षद के घर से आठ लाख की चोरी
चिरकुंडा नगर परिषद के पार्षद के घर से आठ लाख की चोरी

कुमारधुबी : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 के पार्षद विजय यादव के घर शनिवार रात चोरों ने नकद व जेवरात सहित करीब आठ लाख रुपये की चोरी कर ली। चोर ट्रॉली बैग व एक बक्शा अपने साथ ले गए। पैसा व गहना इन्हीं दोनों सामान में रखा था। रविवार सुबह परिवार वाले उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद कुमारधुबी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार दलबल के साथ बगानधौड़ा पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त कर जांच पड़ताल शुरू किया। वार्ड पार्षद विजय प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार रात घर में सब लोग सो रहे थे। चोर घर की चारदीवारी फांद अंदर घुसे व घटना को अंजाम दिया। पार्षद ने स्थानीय चोरों के शामिल होने की आशंका जताई है। दरअसल, चोरों ने केवल वही ट्रॉली बैग व एक बक्शा उठाया, जिसमें गहने व नकद रुपये रखे हुए थे। 1.80 लाख और करीब सवा छह लाख के गहनों की चोरी हुई है। चोर चार पीस सोने का चेन, तीन पीस सोने की बाली, तीन पीस सोने का मांगटीका, दो पीस सोने का झुमका, एक पीस सोने की अंगूठी, तीन जोड़ा चांदी का पायल, एक पीस चांदी का दरकस चुरा ले गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को चोरी हुआ बक्शा, ट्रॉली बैग और कुछ बिखरे हुए कपड़े पास ही बुढि़या खाद के पास मिले। ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी