तोपचांची में शीघ्र बनेगा श्मशान घाट

तोपचांची प्रखंड कार्यालय के बाका पुल के पास विधायक मथुरा प्रसाद महतो की पहल पर श््मशान घाट जल्द बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:59 PM (IST)
तोपचांची में शीघ्र बनेगा श्मशान घाट
तोपचांची में शीघ्र बनेगा श्मशान घाट

संस, तोपचांची: तोपचांची प्रखंड कार्यालय के बाका पुल के पास विधायक मथुरा प्रसाद महतो की पहल पर शमशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को सीओ विकास कुमार त्रिवेदी तथा एनएचएआई के अधिकारियों ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने कहा कि श्मशान घाट का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। तोपचांची के बाका पुल के नीचे स्थित जोरिया में वर्षों से तोपचांची के लोग स्वजनों के शव का अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन सिक्स लेन सड़क निर्माण के बाद श्मशान घाट का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। कुछ लोगों ने अपनी जमीन बताकर वहां पर शव के अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी। इसके कारण लोगों को शव का अंतिम संस्कार के लिए दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। सीओ द्वारा उक्त जमीन की मापी कराई गई। मापी में वहां सरकारी जमीन निकली है। अशोका बिल्डकान कसीएसआर मद से श्मशान घाट का निर्माण करेगा। विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, अशोका बिल्डिकान के एके श्रीवास्तव, कृष्णकांत मेहता, अमीन सूरज कुमार, कर्मचारी चंदन झा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी