Madhupur, Jharkhand Assembly By-Election Result 2021: झामुमो के हफीजुल अंसारी जीते, गंगा पर भाजपा का दांव नहीं आया काम

Madhupur Assembly By-Election Counting 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम झामुमो प्रत्याशी और राज्य के अल्पसंख्क कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के पक्ष में गया है। अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को पराजित कर दिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 05:50 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:11 PM (IST)
Madhupur, Jharkhand Assembly By-Election Result 2021: झामुमो के हफीजुल अंसारी जीते, गंगा पर भाजपा का दांव नहीं आया काम
झामुमो प्रत्याशी हफीजुल अंसारी ( फाइल फोटो)।

मधुपुर, जेएनएन। Madhupur Assembly By-Election Counting 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 का परिणाम झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी हफीजुल अंसारी के पक्ष में गया है। अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को पराजित किया है। मधुपुपर विधानसभा उपचुनाव 17 अप्रैल को हुआ था। रविवार सुबह 8 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 गाइडलाइन को पालन करते हुए चरकी पहाड़ी स्थित मतगणनास्थल में वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले से पांचवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह की बढ़त रही। लेकिन छठवें राउंड के बाद झामुमो प्रत्याशी हफीजुल ने वापसी की। इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई तो 13 राउंड तक आगे रहे। 14 वें राउंड में फिर भाजपा के गंगा ने बढ़त बना ली। भाजपा की बढ़त 22वें राउंड तक रही। 23 वें और  24वें राउंड में झामुमो के हफीजुल अंसारी ने बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के गंगा को 5, 282 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। 

मतगणना में कोविड नियमों का पालन

मतगणना हॉल में सुबह सात बजे मतगणनाकर्मियों को प्रवेश कराया गया। इस दाैरान कोविड नियमों का पालन किया गया। एक-एक मतगणनाकर्मी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद अंदर प्रवेश कराया गया। इस माैके पर देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री की बची प्रतिष्ठा

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की जीत से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा बच गई है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर थी। मुख्यमंत्री ने हफीजुल को बगैर विधायक बने अपनी सरकार में मंत्री बना दिया था। अगर हफीजुल की हार होती तो मुख्यमंत्री की किरकिरी होती। हफीजुल की जीत पर कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने ट्वीट कर बधाई दी है।

मधुपुर में शानदार जीत हासिल करने के लिए माननीय मंत्री @hafizulhasan001 जी को हार्दिक बधाई। मधुपुर की जनता का सहृदय धन्यवाद। @HemantSorenJMM @INCJharkhand pic.twitter.com/uYpw2zesx6— Purnima Niraj Singh (@purnimaasingh) May 2, 2021

17 अप्रैल को हुआ था मतदान 

17 अप्रैल को 71.66 फीसद मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। जनता के रूझान से इतना तो साफ है कि भाजपा और झामुमो के बीच ही सीधी लड़ाई है। दावा तो दोनों दलों का है। और होना भी लाजिमी है। जब तक परिणाम नहीं आ जाते हैं तब तक तो सब जीतता है। परिणाम आने के बाद एक जीतता और दूसरा पराजित होता है।

गंगा पर नहीं चला भाजपा का दांव

मधपुर उपचुनाव से ठीक पहले आजसू नेता गंगा नारायण सिंह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने पूर्व मंत्री राज पालीवार की दावेदारी को नजरअंदाज करते हुए गंगा नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया। लेकिन उपचुनाव में गंगा कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम- 2021 पहला राउंड गंगा नारायण:-5859  (बीजेपी)  हफीजुल हसन:- 2981 (जेएमएम) अशोक कुमार ठाकुर:- 178 (निर्दलीय) उत्तम कुमार यादव:- 95 (निर्दलीय) किशन कुमार बथवाल:- 69(निर्दलीय) राजेन्द्र कुमार:-152 (निर्दलीय) नोटा  366 दूसरा राउंड गंगा नारायण सिंह:-4862  (बीजेपी)  हफीजुल हसन:- 4655 (जेएमएम) अशोक कुमार ठाकुर:- 136 (निर्दलीय) उत्तम कुमार यादव:- 80 (निर्दलीय) किशन कुमार बथवाल:- 34(निर्दलीय) राजेन्द्र कुमार:-118 (निर्दलीय) कुल नोटा:- 606 तीसरा राउंड गंगा नारायण सिंह:-5391  (बीजेपी0-कुल प्राप्त मत:- 16112 हफीजुल हसन:- 2642 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 10278 अशोक कुमार ठाकुर:- 92 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 406 उत्तम कुमार यादव:- 75 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 250 किशन कुमार बथवाल:- 25(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 128 राजेन्द्र कुमार:-75 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 345  कुल नोटा:- 814 चौथा राउंड गंगा नारायण सिंह:-5432 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 21544 हफीजुल हसन:- 4205 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 14483 अशोक कुमार ठाकुर:- 124 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 530 उत्तम कुमार यादव:- 72(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 322 किशन कुमार बथवाल:- 42(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 170 राजेन्द्र कुमार:-99(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 444 कुल नोटा:- 1144 पांचवा राउंड गंगा नारायण सिंह:-2750 (बीजेपी)- कुल प्राप्त मत:- 24294 हफीजुल हसन:- 6348 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 20831 अशोक कुमार ठाकुर:- 104 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 634 उत्तम कुमार यादव:- 58(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 380 किशन कुमार बथवाल:- 55(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 225 राजेन्द्र कुमार:-104(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 548  कुल नोटा:- 1335 छठा राउंड गंगा नारायण सिंह:-2713 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 27007  हफीजुल हसन:- 7858 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 28689 अशोक कुमार ठाकुर:- 94 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 728 उत्तम कुमार यादव:- 50(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 430 किशन कुमार बथवाल:- 34(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 259 राजेन्द्र कुमार:-106(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 654 कुल नोटा:- 1507 सातवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 3231 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 30238 हफीजुल हसन:- 5625 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 34314 अशोक कुमार ठाकुर:- 89 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 817 उत्तम कुमार यादव:- 66(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 496 किशन कुमार बथवाल:- 40(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 299 राजेन्द्र कुमार:-85(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 739  कुल नोटा:- 1698 आठवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 4467  (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:-  34705 हफीजुल हसन:-  5094 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 39408 अशोक कुमार ठाकुर:-  87 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  904 उत्तम कुमार यादव:- 118 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  614 किशन कुमार बथवाल:- 51  (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 350 राजेन्द्र कुमार:- 104 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  843  कुल नोटा:-  1903 आठवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 4467  (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:-  34705 हफीजुल हसन:-  5094 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 39408 अशोक कुमार ठाकुर:-  87 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  904 -उत्तम कुमार यादव:- 118 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  614 किशन कुमार बथवाल:- 51  (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 350 राजेन्द्र कुमार:- 104 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  843 कुल नोटा:-  1903 नवम  राउंड  गंगा नारायण सिंह:- 5628  (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 40333 हफीजुल हसन:-  4456 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 43864 अशोक कुमार ठाकुर:-  82 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  986 उत्तम कुमार यादव:- 58 (निर्दलीय) कुल प्राप्त मत:-  672 किशन कुमार बथवाल:- 38  (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 388 राजेन्द्र कुमार:- 94 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  937 कुल नोटा:-  2115 दसवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 5096  (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 45429 हफीजुल हसन:-  3233 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 47097 अशोक कुमार ठाकुर:-  275 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1261 उत्तम कुमार यादव:- 104 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  776 .किशन कुमार बथवाल:- 43  (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 431 राजेन्द्र कुमार:- 111 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1048 कुल नोटा:-  2342 ग्यारहवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 2739 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 48168  हफीजुल हसन:-  6345 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 53442 अशोक कुमार ठाकुर:-  84 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1345 उत्तम कुमार यादव:- 153 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  929 .किशन कुमार बथवाल:- 41 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 472 राजेन्द्र कुमार:- 71 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1119  कुल नोटा:-  2489 बारहवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 4388 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 52556 हफीजुल हसन:-  3549 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 56991 अशोक कुमार ठाकुर:-  66 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1411 उत्तम कुमार यादव:- 36 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  965 किशन कुमार बथवाल:- 38 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 510 राजेन्द्र कुमार:- 45 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1164  कुल नोटा:-  2614 तेरहवां राउंड  गंगा नारायण सिंह:- 4885 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 57441 हफीजुल हसन:- 3501 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 60492 अशोक कुमार ठाकुर:- 103 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1514 उत्तम कुमार यादव:- 138(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1103 किशन कुमार बथवाल:- 38 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 548 राजेन्द्र कुमार:- 65 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1229 कुल नोटा:-  2764 चौदहवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 6262 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 63703 हफीजुल हसन:- 2880 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 63372 अशोक कुमार ठाकुर:- 514 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  2028 उत्तम कुमार यादव:- 75(निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1178 .किशन कुमार बथवाल:- 59 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 607 6.राजेन्द्र कुमार:- 157 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1386 कुल नोटा:-  3045 पंद्रहवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 5355 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 69058 हफीजुल हसन:- 3923 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 67295 अशोक कुमार ठाकुर:- 1000 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  3028 उत्तम कुमार यादव:- 88 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1266 किशन कुमार बथवाल:- 74 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 681 राजेन्द्र कुमार:- 243 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 1629 कुल नोटा:-  3332 सत्रहवां राउंड  गंगा नारायण सिंह:- 4058 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 80059  हफीजुल हसन:- 5411 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 75433 अशोक कुमार ठाकुर:- 115 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  3283 उत्तम कुमार यादव:- 149 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1535 किशन कुमार बथवाल:- 61 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 785 राजेन्द्र कुमार:- 109 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1829 कुल नोटा:-  3890  अठारवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 5404 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 85463 हफीजुल हसन:- 3817 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 79250 अशोक कुमार ठाकुर:- 94 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  3377 उत्तम कुमार यादव:- 115 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1650 किशन कुमार बथवाल:- 39 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 824 राजेन्द्र कुमार:- 82 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1911  कुल नोटा:-  4135 उन्नीसवां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 6313 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 91776 हफीजुल हसन:- 3383 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 82633 अशोक कुमार ठाकुर:- 87 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  3464 उत्तम कुमार यादव:- 107 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1757 किशन कुमार बथवाल:- 37 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 861 राजेन्द्र कुमार:- 76 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1987 कुल नोटा:-  4407  20 वां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 4081 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 95857 हफीजुल हसन:- 7211 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 89844 अशोक कुमार ठाकुर:- 121 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  3585 उत्तम कुमार यादव:- 63 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1820 किशन कुमार बथवाल:- 37 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 898 राजेन्द्र कुमार:- 108 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  2095 कुल नोटा:-  4623  23वां राउंड गंगा नारायण सिंह:- 3257 (बीजेपी)-कुल प्राप्त मत:- 104797 हफीजुल हसन:- 5627 (जेएमएम)-कुल प्राप्त मत:- 109481 अशोक कुमार ठाकुर:- 99 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  3889 उत्तम कुमार यादव:- 44 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  1992 किशन कुमार बथवाल:- 49 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:- 1025 राजेन्द्र कुमार:- 92 (निर्दलीय)-कुल प्राप्त मत:-  2385  कुल नोटा:-  5054

chat bot
आपका साथी