दुर्गा पूजा से पहले निगम का प्रकाश व सफाई व्यवस्था पर जोर

संवाद सहयोगी कतरास नगर निगम कतरास अंचल कार्यालय में दुर्गा पूजा के मद्देनजर गुरुवार को वाड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:31 PM (IST)
दुर्गा पूजा से पहले निगम का प्रकाश व सफाई व्यवस्था पर जोर
दुर्गा पूजा से पहले निगम का प्रकाश व सफाई व्यवस्था पर जोर

संवाद सहयोगी, कतरास: नगर निगम कतरास अंचल कार्यालय में दुर्गा पूजा के मद्देनजर गुरुवार को वार्ड एक से आठ तक के पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने शहर में प्रकाश व साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पूर्व वार्ड के इलाकों में लगी स्ट्रीट लाइट तथा दुर्गा पूजा पंडाल का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार करना है। अगर लाइट खराब है तो उसे शीघ्र दुरुस्त कराना है, ताकि पूजा में लोगों को परेशानियों का समाना नहीं करना पड़े। पूजा पंडाल के इर्द-गिर्द गंदगी व झाड़ियां नहीं रहनी चाहिए। पूजा पंडाल के आस पास में ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव, सैनिटाइजर व हाथ धोने के लिये पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में अंचल के स्वच्छता निरीक्षक रमेश कुमार प्रसाद, विक्की कुमार, लाल कमल महतो, बैजनाथ वाल्मीकि, संदीप कुमार, पुनपुन कुमार आदि मौजूद थे।

कतरास: दोपहर करीब डेढ़ बजे हनुमान मेंशन के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम प्रकाश से मिला। उनलोगों ने सोमवार को मेंशन की दीवार में नगर निगम कर्मियों द्वारा चिपकाए गए नोटिस का हवाला देते हुूए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व की दुकानदारी पर बुरा असर पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि तीन माह पूर्व से मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि मेंशन की जर्जर हालत को देखते हुए नोटिस चिपकाया गया था। अगर भवन जर्जर होगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में दीपक अग्रवाल, विनय कृष्ण गुप्ता, मानू भाई, अवधेश प्रसाद, अफसर अंसारी, नदीम अहमद, अशोक वर्मा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी