बिरसा मुंडा पार्क एवं राजेंद्र सरोवर घूमने के लिए मिलेगा मंथली पास

जागरण संवाददाता धनबाद बिरसा मुंडा पार्क और बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर खुल चुका है। इसके साथ ही दोनों जगहों पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। आमदनी में भी इजाफा हुआ है। पहले की तुलना में आमदनी बढ़ाने और लोगों को अधिक सुविधा देने के मकसद से नगर निगम दोनों जगह मंथली पास भी देने जा रहा है। दोनों जगह सौ रुपये देकर मासिक पास बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:15 AM (IST)
बिरसा मुंडा पार्क एवं राजेंद्र सरोवर घूमने के लिए मिलेगा मंथली पास
बिरसा मुंडा पार्क एवं राजेंद्र सरोवर घूमने के लिए मिलेगा मंथली पास

जागरण संवाददाता, धनबाद : बिरसा मुंडा पार्क और बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर खुल चुका है। इसके साथ ही दोनों जगहों पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। आमदनी में भी इजाफा हुआ है। पहले की तुलना में आमदनी बढ़ाने और लोगों को अधिक सुविधा देने के मकसद से नगर निगम दोनों जगह मंथली पास भी देने जा रहा है। दोनों जगह सौ रुपये देकर मासिक पास बनाया जाएगा। यह मार्निंग वाकर समेत हर किसी के लिए होगा। नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा कि पार्क में बिजली और मेंटेनेंस परर काफी खर्च हो रहा है। आय में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, इसलिए मंथली पास देने का निर्णय लिया गया है। पार्क लंबे समय तक बंद होने की वजह से काफी चीजें खराब हो गई थी। फाउंटेन तो चल रहा है, लेकिन इसका म्यूजिक सिस्टम नहीं बज रहा है। इसे ठीक कराया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार एक सप्ताह के अंदर म्यूजिकल फाउंटेन शुरू हो जाएगा। नगर आयुक्त के अनुसार हर रविवार को म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों का मनोरंजन हो सके। शुरुआत इस रविवार से हो चुकी है। दरअसल अभी वीकेंड लाकडाउन की वजह से रविवार को पार्क बंद रह रहा है। जल्द ही मंथली पास की प्रक्रिया शुरू होगी। गोल्फ ग्राउंड के दूसरे चरण का काम शुरू हो चुका है। इसलिए गोल्फ ग्राउंड अगले वर्ष 2022 में आम लोगों के लिए खोला जाएगा। यहां भी मंथली पास की सुविधा दी जाएगी।

---------------------

बिरसा मुंडा पार्क में हर दिन चलेगा लेजर फाउंटेन

बिरसा मुंडा पार्क में हर दिन नियमित म्यूजिकल लेजर फाउंटेन चलाने का निर्देश दिया गया। नगर निगम का तर्क है कि बिजली खर्च तो हर दिन हो ही रहा है, ऐसे में लोगों को लेजर फाउंटेन की सुविधा से भला क्यों वंचित रखा जाए। राजेंद्र में जहां हर दिन घूमने के लिए दस रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लिया जाता है। वहीं बिरसा मुंडा पार्क में यह राशि 20 रुपये है। शनिवार व रविवार को यह शुल्क बढ़कर 25 रुपये हो जाता है।

chat bot
आपका साथी