कोरोना काल में मानव सेवा धर्म मान कर मरीजों की सेवा कर रही है सारथी Dhanbad News

कोयलांचल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रही है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ती जा रही है। दिन प्रतिदिन मरने वाले मरीजों की संख्या भी पाई जा रही है। जिस कारण चारों ओर भय का माहौल भी बना हुआ है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:54 PM (IST)
कोरोना काल में मानव सेवा धर्म मान कर मरीजों की सेवा कर रही है सारथी Dhanbad News
कोयलांचल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रही है। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन: कोयलांचल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रही है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ती जा रही है। दिन प्रतिदिन मरने वाले मरीजों की संख्या भी पाई जा रही है। जिस कारण चारों ओर भय का माहौल भी बना हुआ है। फिर भी अपना जीवन जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा कर रही है सदर अस्पताल, धनबाद की ड्रेसर सारथी दत्ता। वे एक प्रकार कोरोना योद्धा के रूप में बेखौफ होकर सेवा कार्य कर रही है। सारथी दत्ता  कोरोना की पहली लहर  से लेकर दूसरी लहर तक सदर अस्पताल में कार्य कर रही है। वे इन दिनों यहां आने वाले मरीजों की रजिस्ट्रेशन में सेवा दे रही है। वे बताती है कि  शुरुआत में कोरोना वायरस के बारे में जानकारी होने के बाद  आने वाले मरीजों की सेवा को लेकर मन में थोड़ा भय था।मरीजों की सेवा भाव के आगे इस वक्त डर समाप्त हो गया।  अब तो दिल से मान लिया है कि मरीजों की सेवा ही मानव धर्म है इसी उद्देश्य निरंतर सेवा में डट  कर कार्य कर रही हूं।  यहां मरीजों की सेवा को लेकर मन में जो भाय कोरोना को लेकर था सब खत्म हो चुका है। अब इस कोरोना महामारी में कार्य करनेे के दौरान एक नया अनुभव मिल रहा है।  इस कार्य से अब पीछे नहीं हटना है। मानव सेवा धर्म मान कर आगे भी सेवा करते रहना है।  

chat bot
आपका साथी