धनबाद में अब तक 5.29 लाख लोगों की कोरोना जांच

धनबाद जिले में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। इससे मरने वालों की संख्या में बढ़ी है। दूसरी ओर संक्रमित मरीजों का इलाज और टेस्टिग को लेकर रांची मुख्यालय ने धनबाद सहित सभी जिलों को अधिक से अधिक सजग रहने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:55 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:55 AM (IST)
धनबाद में अब तक 5.29 लाख लोगों की कोरोना जांच
धनबाद में अब तक 5.29 लाख लोगों की कोरोना जांच

जागरण संवाददाता, धनबाद : जिले में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। इससे मरने वालों की संख्या में बढ़ी है। दूसरी ओर संक्रमित मरीजों का इलाज और टेस्टिग को लेकर रांची मुख्यालय ने धनबाद सहित सभी जिलों को अधिक से अधिक सजग रहने को कहा है। साथ ही जिले में जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। धनबाद में अब तक 5.29 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है। इसमें अब तक 13,300 से ऊपर संक्रमित लोग मिले हैं। हालांकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 95 फीसद के ऊपर है। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ऐसे जगहों को चिह्नित करके जांच अभियान चला रहा है। लैब में हो रही 24 घंटे सैंपल की जांच :

जिले में संक्रमण फैलने के साथ ही सैंपल भी काफी संख्या में आ रहे हैं। ऐसे में एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में आरटी पीसीआर की जांच 24 घंटे की जा रही है। वहीं अस्पताल में दो मशीनों से ट्रूनेट जांच की जा रही है। रात्रि पाली में डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम सैंपल की जांच कर रही है। वहीं सदर अस्पताल में 24 घंटे ट्रूनेट की जांच की जा रही है। फिलहाल लैब में 2000 सैंपल पेंडिग है। इसमें 500 सैंपल धनबाद के हैं, बाकी गिरिडीह और संताल परगना क्षेत्र के हैं। मशीनों में लगने वाले केमिकल कोलकाता रास्ते मंगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी