सदर अस्पताल में दोपहर दो बजे ही खत्म हुआ टीका, हंगामा

धनबाद सदर अस्पताल टीकाकरण केंद्र में बुधवार को दोपहर दो बजे ही टीका खत्म हो गया। इसके बाद सुबह से ही लाइन में खड़े लोगों को वापस जाने को कह दिया गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि सुबह सात बजे से ही लाइन में खड़े हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:34 PM (IST)
सदर अस्पताल में दोपहर दो बजे ही खत्म हुआ टीका, हंगामा
सदर अस्पताल में दोपहर दो बजे ही खत्म हुआ टीका, हंगामा

जागरण संवाददाता, धनबाद : सदर अस्पताल टीकाकरण केंद्र में बुधवार को दोपहर दो बजे ही टीका खत्म हो गया। इसके बाद सुबह से ही लाइन में खड़े लोगों को वापस जाने को कह दिया गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि सुबह सात बजे से ही लाइन में खड़े हैं। लेकिन अचानक से टीका खत्म होने की बात कहकर सभी लौटा जा रहा है। सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल के प्रभारी डा. राजकुमार सिंह ने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस बल ने लोगों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 500 डोज हुआ खत्म, 300 लोग लौटे : सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में बुधवार को 500 लोगों को टिकट देने का लक्ष्य था। अस्पताल में लगभग 800 लोग टीका लेने के लिए पहुंचे थे। दोपहर दो बजे ही 500 लोगों को टीका लगा दिया गया। इसके बाद अस्पताल में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवानों ने लोगों को लौट जाने को कहा। इस पर लोग हंगामा करने लगे। रेडक्रास सोसाइटी में भी जद्दोजहद : दूसरी और रेडक्रास सोसाइटी में भी टीका के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां भी दोपहर तीन बजे के आसपास टीका खत्म हो गया। इसके बाद सभी को वापस लौटने को कह दिया गया। यहां पर भी लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में लिखा है। वैक्सीन खत्म होने के बाद और लोगों को नहीं दिया जा सकता था इसलिए सभी को लौटाया गया। हमारे पास दूसरा और कोई विकल्प भी नहीं है।

डा. राजकुमार सिंह, प्रभारी सदर, अस्पताल

chat bot
आपका साथी