धनबाद में आज कहां-कहां मिलेगी Coronavirus Vaccine, डीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी; यहां देखें-टीकाकरण केंद्रों की सूची

Coronavirus Vaccination In Dhanbad कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। शनिवार को धनबाद में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 53 सेंटर खोले हैं। इन सेंटरों पर वैक्सीन मिलेगी। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:34 AM (IST)
धनबाद में आज कहां-कहां मिलेगी Coronavirus Vaccine, डीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी; यहां देखें-टीकाकरण केंद्रों की सूची
धनबाद में कोरोना टीकाकरण अभियान ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना से बचाव के लिए धनबाद में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक करीब 14 लाख लोगों को टीका लग चुका है। शनिवार को धनबाद में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 53 सेंटर खोले हैं। इन सेंटरों पर वैक्सीन मिलेगी। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने टीकाकरण केंद्रों की सूची भी जारी की है। लाभुक अपने-अपने निटकवर्ती टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

9 अक्टूबर को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। pic.twitter.com/pUKf7KCFyS

— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) October 8, 2021

3353 की जांच में सभी कोविड नेगेटिव

धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने तथा जांच के क्रम में मिलने वाले संक्रमित व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा शुक्रवार धनबाद रेलवे स्टेशन, विभिन्न हॉटस्पॉट, सेंट्रल अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, टाटा जामाडोबा अस्पताल, एनएच-2 व चिरकुंडा चेकपोस्ट, निजी लैबोरेट्री व प्रखंडों में आज 3353 व्यक्तियों की कोविड जांच की गई।

दुर्गा पूजा के मद्देनजर बरती जा रही विशेष सतर्कता

दुर्गा पूजा शुरू हो गया है। इस दाैरान बाजारों में काफी भीड़ उमड़ रही है। धनबाद से बाहर रहने वाले यहां के लोग भी पूजा में आ रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण में वृद्धि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। जांच बढ़ाई गई है। कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। 

chat bot
आपका साथी