तीन निजी अस्पताल में खुलेंगे कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण केंद्र Dhanbad News

सरकारी अस्पतालों के साथ ही जिला में अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन मिलेगी। यह वैक्सीन निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों को दिए जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने अशर्फी अस्पताल और पाटलिपुत्र नर्सिंग होम प्रबंधन से वार्ता की है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:28 PM (IST)
तीन निजी अस्पताल में खुलेंगे कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण केंद्र Dhanbad News
सरकारी अस्पतालों के साथ ही जिला में अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन मिलेगी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: सरकारी अस्पतालों के साथ ही जिला में अब निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन मिलेगी। यह वैक्सीन निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों को दिए जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने अशर्फी अस्पताल, जालान अस्पताल और पाटलिपुत्र नर्सिंग होम प्रबंधन से वार्ता की है। अधिकारियों ने तीनों जगहों पर जाकर टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए भौतिक निरीक्षण किया।

डॉ राणा ने बताया कि जल्द ही तीनों जगहों पर निजी डॉक्टरों और कर्मचारियों को आरक्षण दिए जाएंगे यह व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन देने के प्रथम चरण में सरकारी के साथ निजी डॉक्टर - कर्मचारियों को भी टीका देना है, इसके तहत यह किया जा रहा है।

जिले में प्रथम चरण में 20000 लोगों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

कोरोना वैक्सीन के लिए जिले में प्रथम चरण में 20 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसमें सरकारी डॉक्टर कर्मचारियों के अलावा निजी क्षेत्र के डॉक्टर कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहिया आदि शामिल हैं। इसके बाद द्वितीय चरण में पुलिस प्रशासन, नगर निगम के कर्मचारी को वैक्सीन लगाया जाएगा।

अब तक 750 लोगों ने लिया है वैक्सीन

एक ओर प्रशासन वैक्सीन के लिए जगह-जगह टीकाकरण केंद्र खोल रहा है, तो दूसरी ओर टीका के लिए लाभुक ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि 16 जनवरी को जिले में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ, लेकिन अभी तक मात्र 750 लोगों ने ही कोरोना वायरस की वैक्सीन मिली है। विभाग अब लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम कोशिश शुरू कर रहा है। 

वर्जन

कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। जल्द ही निजी अस्पतालों में भी केंद्र खोले जाएंगे।

डॉ विकास राणा, जिला टीकाकरण पदाधिकारी, धनबाद।

chat bot
आपका साथी